spot_img

चंदौली: युवक की मौत के बाद बवाल, परिजनों का हंगामा, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

spot_img

ब्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा

डीडीयू नगर (मुगलसराय)। गोलगप्पा खाने को लेकर हुए विवाद में घायल युवक की मौत के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया। घटना मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के कांशीराम आवास, चतुर्भुजपुर ओड़वार की है, जहां 30 वर्षीय भरत, जो मजदूरी करता था, कुछ युवकों द्वारा मारपीट का शिकार हो गया था।

हमले में घायल भरत को पहले निजी अस्पताल, फिर जिला अस्पताल और बाद में वाराणसी के ट्रामा सेंटर भेजा गया। दो दिन इलाज के बाद छुट्टी मिलने पर रविवार को उसकी मौत हो गई।

मौत की खबर फैलते ही आक्रोशित परिजनों ने शव को ठेले पर रखकर कोतवाली की ओर कूच किया। इस दौरान पुलिस और भीड़ में तीखी झड़प हो गई। सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा, कोतवाल गगनराज सिंह व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और समझाने की कोशिश की, लेकिन लोग नहीं माने।

स्थिति बिगड़ने पर पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा, जिसके बाद लोग इधर-उधर भाग गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने आरोपियों पर कार्रवाई नहीं की, जिससे युवक की जान गई।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news सैयदराजा विधायक ने कृषि मंत्री से की मुलाकात, किसानों के मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा सैयदराजा के विधायक सुशील सिंह...

Chandauli news गढ़वा गांव में शाम होते ही खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी से हमले में दंपती गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौलीचकरघट्टा थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव...

Chandauli news भाजपा विधायक सुशील सिंह ने पीएम मोदी के काफिले पर सोशल मीडिया पोस्ट कर जताई चिंता

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा उत्तर प्रदेश के चंदौली से...

सेमरा पुल के पास भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकराई, युवक की हालत गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़/चंदौली।चकिया–नौगढ़ मार्ग पर बुध्दवार दोपहर एक दर्दनाक...

You cannot copy content of this page