spot_img

कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, राहत कार्यों का लिया जायजा

spot_img

संवाददाता रामकुमार सिंह

मीरजापुर, उत्तर प्रदेश सरकार के प्राविधिक शिक्षा एवं उपभोक्ता मामले के कैबिनेट मंत्री तथा अपना दल (एस) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आशीष पटेल ने शुक्रवार को मीरजापुर जनपद के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कोन ब्लॉक के ग्राम मवैया, हरसिंगपुर और मल्लेपुर में गंगा नदी की बाढ़ से प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया और पीड़ित ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं को जाना।

कैबिनेट मंत्री ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिया कि बाढ़ पीड़ितों को पेयजल, खाद्य सामग्री, चारा, विद्युत, प्रकाश, दवाएं और नाव जैसी सुविधाएं समय से उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कहा कि राहत कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए, और सभी व्यवस्थाएं पूरी पारदर्शिता के साथ की जाएं।

उन्होंने विशेष रूप से अधिकारियों को निर्देशित किया कि जैसे ही बाढ़ का पानी खेतों से उतरता है, फसलों की क्षति का सर्वे शीघ्र कराया जाए और किसानों को मुआवजा प्रदान किया जाए। उन्होंने मेडिकल टीम को सतर्क रहते हुए एन्टी स्नैक वेनम, अन्य आवश्यक दवाएं और पशुओं के लिए उपचार की व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

मंत्री आशीष पटेल ने कहा कि सरकार हर हाल में बाढ़ पीड़ितों के साथ है और हर संभव सहायता दी जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि किसी को भी राहत पाने में कोई दिक्कत न हो, इसके लिए अधिकारी नियमित रूप से क्षेत्रीय दौरा करें और जनता की समस्याएं सुनें।

इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक सिंह, जिला अध्यक्ष इंजीनियर राम लौटन बिंद, प्रदेश उपाध्यक्ष (आईटी मंच) दुर्गेश पटेल, प्रदेश सचिव (पंचायत मंच) राजेंद्र सिंह पटेल, जिला उपाध्यक्ष राजकुमार पटेल, जोन अध्यक्ष अर्जुन सोनकर, युवा नेता हर्षित पटेलसोनेलाल पटेल सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी शंकर सिंह चौहान ने दी।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news सैयदराजा विधायक ने कृषि मंत्री से की मुलाकात, किसानों के मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा सैयदराजा के विधायक सुशील सिंह...

Chandauli news गढ़वा गांव में शाम होते ही खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी से हमले में दंपती गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौलीचकरघट्टा थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव...

Chandauli news भाजपा विधायक सुशील सिंह ने पीएम मोदी के काफिले पर सोशल मीडिया पोस्ट कर जताई चिंता

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा उत्तर प्रदेश के चंदौली से...

सेमरा पुल के पास भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकराई, युवक की हालत गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़/चंदौली।चकिया–नौगढ़ मार्ग पर बुध्दवार दोपहर एक दर्दनाक...

You cannot copy content of this page