spot_img

कैलहट में इंजीनियर धर्मराज सिंह पटेल ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, किसानों को मुआवजे का दिलाया भरोसा

spot_img

संवाददाता रामकुमार सिंह

कैलहट, मीरजापुर — रविवार को गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर और बाढ़ के चलते ढाब इलाके के करीब 12 गांव जलमग्न हो गए हैं, जहां फसलें पूरी तरह बर्बाद हो चुकी हैं और लोग नाव के सहारे अपने जरूरी कार्यों के लिए आवाजाही कर रहे हैं। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए इंजीनियर धर्मराज सिंह पटेल ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और पीड़ित किसानों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।

दौरे के दौरान इंजीनियर धर्मराज सिंह पटेल ने कहा कि पिछले वर्ष भी बाढ़ से किसानों को भारी नुकसान हुआ था, लेकिन आज तक अधिकांश किसानों को मुआवजा नहीं मिल पाया है, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने इस मामले को लेकर जिलाधिकारी मीरजापुर से वार्ता की और किसानों के हक में शीघ्र मुआवजा दिलाने की मांग की।

जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि जिन किसानों को मुआवजा नहीं मिला है, उनके यहां लेखपाल द्वारा सर्वे कराया जाएगा, और योग्य किसानों को मुआवजा अवश्य दिया जाएगा

इस मौके पर पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा, ब्लॉक प्रमुख नारायनपुर चंद्र प्रकाश सिंह, ग्राम प्रधान पचेवरा, और अन्य प्रशासनिक व स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

शिकायत करने वाले प्रमुख किसानों में हरिवंश सिंह, कालीचरन, रामजी, श्याम जी, जगत सिंह, अशोक कुमार सिंह, विनोद कुमार सिंह, विनय कुमार सिंह, अनिल कुमार सिंह, राजकुमार सिंह, रघुवीर सिंह और डंगर सिंह शामिल थे।

इस दौरे से ग्रामीणों को राहत की उम्मीद जगी है, और प्रशासनिक स्तर पर मुआवजे की प्रक्रिया में तेजी लाने की बात कही गई है।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news सैयदराजा विधायक ने कृषि मंत्री से की मुलाकात, किसानों के मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा सैयदराजा के विधायक सुशील सिंह...

Chandauli news गढ़वा गांव में शाम होते ही खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी से हमले में दंपती गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौलीचकरघट्टा थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव...

Chandauli news भाजपा विधायक सुशील सिंह ने पीएम मोदी के काफिले पर सोशल मीडिया पोस्ट कर जताई चिंता

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा उत्तर प्रदेश के चंदौली से...

सेमरा पुल के पास भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकराई, युवक की हालत गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़/चंदौली।चकिया–नौगढ़ मार्ग पर बुध्दवार दोपहर एक दर्दनाक...

You cannot copy content of this page