spot_img

अहरौरा के ऐतिहासिक कुश्ती दंगल में हाजीपुर के पहलवानो का दबदबानामी पहलवानों कि कुश्ती रहीं बराबरी पर, हर कोई मोबाइल में कैद करना चाहता था।

spot_img

संवाददाता रामकुमार सिंह

अहरौरा मिर्जापुर। नगर का प्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक तीन दिवसीय रथ यात्रा मेला के दूसरे दिन मंगलवार को दिन में करीब 3:00 बजे अहरौरा जलाशय के समीप बने अखाड़ा पर ऐतिहासिक विराट कुश्ती दंगल का आयोजन परंपरागत रूप से हुआ। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि के रूप मे मड़िहान विधानसभा क्षेत्र के क्षेत्रीय विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने कुश्ती दंगल का शुभारंभ पहलवानों से परिचय प्राप्त किया।अखाड़े के सुंदरीकरण के लिए विधायक ने कुश्ती दंगल कमेटी को ₹ 1 लाख रुपए सहयोग राशि के रूप में दिया, तथा अनुप्रिया पटेल फाउंडेशन के तरफ़ से 51, हजार रुपए की सहयोग राशि दी गई कमेटी को , वहीं कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल द्वारा पिछले वर्ष यह घोषणा किया गया था कि राधा कृष्ण मंदिर के सौंदर्यीकरण में जो भी खर्च आएगा मंदिर को भव्य और सुंदर बनाया जाएगा, इस कुश्ती दंगल में मीरजापुर जनपद के चीनी पहलवान अखाड़े के पहलवानों का दबदबा रहा, कछावां के डी आई जी अखाड़े के पहलवानों का भी दबदबा रहा,कमेटी के द्वारा आए हुए अतिथियों का स्वागत अखाड़े पर माल्यार्पण एवं सफा बांधकर किया गया।जनपद मीरजापुर के साथ ही साथ वाराणसी, चंदौली, भदोही, इलाहाबाद, सोनभद्र ,जौनपुर गाजीपुर के अलावा क्षेत्रीय पहलवान काफी संख्या में उपस्थित रहे।
मेला समिति के द्वारा विभिन्न अखाड़ों से आए हुए उस्तादों को अखाड़े पर बुलाकर सम्मानित किया। काफी संख्या में कुश्ती प्रेमी उपस्थित होकर पहलवानों के दमखम तथा उनके जोर आजमाइश को देखा।
कुश्ती दंगल में उपस्थित विशिष्ट लोगों में पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी, अरुणेश पटेल अपना दल एस प्रदेश सचिव,पूर्व ग्राम प्रधान अशोक सिंह, कार्यक्रम का संचालन प्रहलाद सिंह भारतीय किसान यूनियन प्रदेश सचिव ने किया, सिद्धनाथ सिंह भारतीय किसान यूनियन प्रदेश उपाध्यक्ष,भाजपा नगर अध्यक्ष मनोज सोनकर,जय किशन जयसवाल, सुनील अग्रहरि, सुरेश जयसवाल, राजकुमार अग्रहरि, धीरज ,भगवान दास प्रजापति ज़ोन अध्यक्ष,आदि रहे । अहरौरा थाना प्रभारी दल बल के साथ मेलें में बराबर भ्रमण करते रहें, वहीं कमेटी द्वारा थाना प्रभारी को भी अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया, थाना प्रभारी अजय सेठ ने कुश्ती दंगल पहलवानों से परिचय भी प्राप्त किया अखाड़े पर ,दंगल में रेफरी की भूमिका में क्षेत्र के नामी पहलवान लटकू एवं पहलवान नाहर सिंह रहे।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

नौगढ़ में गैस घोटाले की आशंका गहराई, बिना बुकिंग ‘डिलिवरी सफल’—बरहुआ भारत गैस एजेंसी का मामला संज्ञान में

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ (चंदौली):तहसील क्षेत्र नौगढ़ में रसोई गैस...

Chandauli news, जुआ मामले में चौकी के पूर्व कांस्टेबल कारखास का फोटो वायरल, चर्चा लोकेशन का ले रखा ठेका,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली मुगलसराय जुआ खेलने और...

Chandauli news, जुआ मामले में भाजपा नेता सहित एक दर्जन से अधिक, मुकदमा दर्ज ,सफेदपोशों का आ रहा है नाम,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली जनपद के मुगलसराय थाना...

Chandauli news अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मनाया हिन्दू नववर्ष

संवाददाता विरेन्द्र प्रताप सिंह चंदौली: उत्तर प्रदेश के जनपद...

You cannot copy content of this page