spot_img

चंदौली में रिश्तों की अनोखी मिसाल: 55 वर्ष के प्रेमी संग पकड़ी गई पत्नी, पति ने कराई शादी,

spot_img

ब्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना दिया है। यहां एक पति ने पत्नी को उसके प्रेमी के साथ रंगे हाथों पकड़ने के बाद झगड़ा या हिंसा करने के बजाय एक ऐसा फैसला लिया जिसने सबको हैरान कर दिया।

मामला चंदौली जनपद के हमीदपुर गांव की रहने वाली रीना देवी पिछले 20 वर्षों से सियाराम नामक व्यक्ति के संपर्क में थीं। दोनों के बीच प्रेम संबंध था, लेकिन रीना की शादी किसी और से हो चुकी थी। हाल ही में रीना के पति ने उसे सियाराम के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। आमतौर पर ऐसे मामलों में जहां विवाद, मारपीट और घरेलू हिंसा की खबरें सामने आती हैं, वहीं इस मामले में पति ने एक अलग ही रास्ता अपनाया।

पति ने पूरा मामला समझदारी से संभालते हुए यह निर्णय लिया कि जब पत्नी को उसका प्रेमी ही पसंद है, तो जबरदस्ती साथ रहने का कोई मतलब नहीं। उसने रीना और सियाराम की मंदिर में विधिपूर्वक शादी करवा दी। पूरे रीति-रिवाज और पंडित की मौजूदगी में दोनों का विवाह संपन्न हुआ।

रीना देवी ने भी इस विवाह पर संतोष जाहिर करते हुए कहा, “मैं पिछले 20 वर्षों से सियाराम को जानती हूं। अब मुझे समाज के डर के बिना, खुलेआम उसके साथ रहने का अधिकार मिल गया है।”

इस निर्णय की इलाके में खूब चर्चा हो रही है। कुछ लोग पति की सोच की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ लोग इसे ‘रिश्तों की गिरावट’ मान रहे हैं। वहीं, कुछ स्थानीय लोगों का कहना है, “जब पत्नी को प्रेमी ही पसंद है, तो क्यों न उसकी डोली उसी के घर भेज दी जाए।”

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news सैयदराजा विधायक ने कृषि मंत्री से की मुलाकात, किसानों के मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा सैयदराजा के विधायक सुशील सिंह...

Chandauli news गढ़वा गांव में शाम होते ही खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी से हमले में दंपती गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौलीचकरघट्टा थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव...

Chandauli news भाजपा विधायक सुशील सिंह ने पीएम मोदी के काफिले पर सोशल मीडिया पोस्ट कर जताई चिंता

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा उत्तर प्रदेश के चंदौली से...

सेमरा पुल के पास भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकराई, युवक की हालत गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़/चंदौली।चकिया–नौगढ़ मार्ग पर बुध्दवार दोपहर एक दर्दनाक...

You cannot copy content of this page