spot_img

महिला ने दिखाई हिम्मत, बाथरूम में छिपे चोर को बाहर से किया लॉक, एक गिरफ्तार, गिरोह का खुलासा

spot_img

संवाददाता शशिकांत सिंह

सोनभद्र जनपद के रावर्ट्सगंज कोतवाली अंतर्गत सुकृत पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्रामसभा लोहरा (नहर) में चोरी की बड़ी वारदात उस समय टल गई, जब एक महिला की सतर्कता और साहस ने एक चोर को रंगे हाथ पकड़वा दिया।

घटना रात करीब दो बजे की है, जब अजय गुप्ता पुत्र राजेश गुप्ता के घर में पीछे की दीवार फांदकर एक चोर अंदर घुस आया। उस समय घर में केवल एक महिला और उसकी तीन बेटियाँ मौजूद थीं। महिला जब टॉयलेट के लिए कमरे से बाहर निकली तो उसे किसी की आहट सुनाई दी। संदेह होने पर उसने बाथरूम की ओर रुख किया, जहां उसने देखा कि कोई संदिग्ध व्यक्ति बाथरूम में छिपा हुआ है

महिला ने बिना घबराए बाथरूम का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया और पूरी रात डर के साये में पहरा देते हुए सुबह का इंतजार किया। सुबह होते ही महिला ने डायल 112 पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और चोर को हिरासत में लेकर सुकृत चौकी ले गई।

गौरतलब है कि दो महीने पहले भी इसी घर में चोरी की घटना हुई थी, जिसमें घर का ताला तोड़ा गया था और एक हथियार बरामद कर पुलिस को सौंपा गया था, लेकिन तब कोई कार्रवाई नहीं की गई थी।

पकड़े गए चोर से पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। आरोपी ने बताया कि वह एक गिरोह का हिस्सा है, जिसमें दस लोग शामिल हैं, और वे मिलकर क्षेत्र में योजनाबद्ध तरीके से चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। उसने खुद को नक्सली भी बताया और यह भी कहा कि बाकी नौ साथी फरार हो गए हैं।

इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने बताया कि रात में पुलिस गश्त नहीं होती, जिससे चोरों के हौसले बुलंद हैं। क्षेत्रवासियों ने पुलिस अधीक्षक सोनभद्र से इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए नियमित रात्रि गश्त की व्यवस्था कराने की अपील की है।

फिलहाल, सुकृत चौकी प्रभारी के नाम प्रार्थना पत्र सौंपा गया है। अब देखना यह है कि पुलिस इस बार क्या कार्रवाई करती है।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news सैयदराजा विधायक ने कृषि मंत्री से की मुलाकात, किसानों के मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा सैयदराजा के विधायक सुशील सिंह...

Chandauli news गढ़वा गांव में शाम होते ही खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी से हमले में दंपती गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौलीचकरघट्टा थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव...

Chandauli news भाजपा विधायक सुशील सिंह ने पीएम मोदी के काफिले पर सोशल मीडिया पोस्ट कर जताई चिंता

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा उत्तर प्रदेश के चंदौली से...

सेमरा पुल के पास भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकराई, युवक की हालत गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़/चंदौली।चकिया–नौगढ़ मार्ग पर बुध्दवार दोपहर एक दर्दनाक...

You cannot copy content of this page