spot_img

पुरी रथयात्रा भगदड़ मामला: बड़ा प्रशासनिक एक्शन, कलेक्टर-कप्तान हटाए गए,

spot_img

ब्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा

पुरी (ओडिशा)। विश्व प्रसिद्ध श्री जगन्नाथ रथयात्रा के दौरान हुई भगदड़ की घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। इस दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में कई श्रद्धालुओं की जान चली गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। इस घटना को लेकर ओडिशा सरकार ने सख्त कार्रवाई करते हुए पुरी के कलेक्टर और एसपी (कप्तान) को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है

इसके साथ ही DCP विष्णुपति और कमांडेंट अजय पाधी को निलंबित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए प्रत्येक मृतक श्रद्धालु के परिजनों को 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। घायलों के इलाज का खर्च सरकार उठाएगी।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा में कोई भी कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और इस गंभीर चूक के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने हाई-लेवल जांच समिति गठित करने का भी ऐलान किया है, जो घटना के सभी पहलुओं की जांच कर एक सप्ताह में रिपोर्ट देगी।

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और प्रशासनिक कुप्रबंधन को इस हादसे का कारण माना जा रहा है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन घटना ने रथयात्रा की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news जिला अध्यक्ष काशीनाथ सिंह की कार्यशैली से नाराज भाजपा कार्यकर्ता, पद बदलने की चर्चा तेज

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली। भाजपा जिला अध्यक्ष काशीनाथ...

Chandauli news चंदौली में भगवान परशुराम जन्मोत्सव, डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय रहे नदारद,

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली में  भगवान परशुराम जन्मोत्सव...

Chandauli news सैयदराजा विधायक सुशील सिंह के नेतृत्व में अंबेडकर सम्मान अभियान’ पर संगोष्ठी आयोजन

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा सैयदराजा, चंदौली। डॉ. भीमराव अंबेडकर...

You cannot copy content of this page