spot_img

जनता की समस्या, मेरी ज़िम्मेदारी प्रधान पद प्रत्याशी अंब्रेश सिंह रिशु, ग्राम पंचायत छतउर

spot_img

मोनू भारती मऊ रिपोर्टर

उत्तर प्रदेश मऊ,ग्राम पंचायत छतउर में लंबे समय से चल रही बिजली आपूर्ति की समस्या को लेकर युवा नेता और ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशी अंब्रेश सिंह रिशु ने एक सशक्त कदम उठाया है। उन्होंने प्रदेश के ऊर्जा मंत्री माननीय श्री ए. के. शर्मा जी से भेंट कर 250 KVA ट्रांसफार्मर की मांग करते हुए एक ज्ञापन सौंपा।

छतउर गांव में वोल्टेज की कमी, बार-बार ट्रिपिंग और अनियमित बिजली आपूर्ति से ग्रामीणों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए अंब्रेश सिंह रिशु ने स्पष्ट किया कि यह केवल चुनावी वादा नहीं, बल्कि उनके जनप्रतिनिधि होने का पहला कर्तव्य है।

ऊर्जा मंत्री ने इस समस्या को प्राथमिकता पर लेने और शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया है। इस पहल से गांववासियों को राहत की उम्मीद मिली है और उनमें नेतृत्व के प्रति विश्वास भी गहरा हुआ है।

रिशु जी ने कहा, “प्रधान पद मेरे लिए कोई प्रतिष्ठा नहीं, बल्कि सेवा का दायित्व है। छतउर की हर आवाज़ को सरकार तक पहुँचाना मेरा कर्तव्य है।

गांव के लोग उनकी इस सक्रियता और समर्पण की भावना से प्रसन्न हैं और अब उन्हें अपने गांव के भविष्य के रूप में देखने लगे हैं।

🔹 जनता की समस्या, मेरी ज़िम्मेदारी
🔹 अंब्रेश सिंह रिशु
प्रधान पद प्रत्याशी – ग्राम पंचायत छतउर

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news जिला अध्यक्ष काशीनाथ सिंह की कार्यशैली से नाराज भाजपा कार्यकर्ता, पद बदलने की चर्चा तेज

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली। भाजपा जिला अध्यक्ष काशीनाथ...

Chandauli news चंदौली में भगवान परशुराम जन्मोत्सव, डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय रहे नदारद,

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली में  भगवान परशुराम जन्मोत्सव...

Chandauli news सैयदराजा विधायक सुशील सिंह के नेतृत्व में अंबेडकर सम्मान अभियान’ पर संगोष्ठी आयोजन

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा सैयदराजा, चंदौली। डॉ. भीमराव अंबेडकर...

You cannot copy content of this page