spot_img

राष्ट्रीय एकता दिवस पर कस्बे में ‘रन फॉर यूनिटी’ का हुआ भव्य आयोजन

spot_img

वसीम खान मऊ रिपोर्टर


मोहम्मदाबाद गोहना (मऊ)।
आज दिनांक 31 अक्टूबर 2025 को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस पूरे उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में ‘रन फॉर यूनिटी’ (एकता दौड़) का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में थाना मोहम्मदाबाद गोहना के प्रभारी निरीक्षक, समस्त पुलिस बल, नगर पंचायत मोहम्मदाबाद के अध्यक्ष प्रतिनिधि दीपक गुप्ता (डायमंड), क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, अध्यापकगण, छात्र-छात्राएँ, नगर के संभ्रांत नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता तथा खिलाड़ीगण बड़ी संख्या में शामिल हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत इदारतगंज मोड़ से की गई, जहाँ क्षेत्राधिकारी द्वारा हरी झंडी दिखाकर दौड़ का शुभारंभ किया गया। यह दौड़ रोडवेज मोहम्मदाबाद तक संपन्न हुई। पूरे मार्ग में प्रतिभागियों ने जोश और उत्साह के साथ “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” तथा “देश की एकता हमारी पहचान” जैसे नारे लगाते हुए लोगों में राष्ट्रीय एकता, अखंडता और भाईचारे का संदेश दिया।
दौड़ के समापन पर आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी ने कहा कि


“सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की रियासतों को एक सूत्र में जोड़कर भारत की एकता की मजबूत नींव रखी थी। उनके आदर्श आज भी हमें एकजुट रहने की प्रेरणा देते हैं।”
नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दीपक गुप्ता (डायमंड) ने अपने संबोधन में कहा कि —
“रन फॉर यूनिटी केवल दौड़ नहीं, बल्कि यह संदेश है कि जब देशवासी एक साथ कदम बढ़ाते हैं, तो राष्ट्र प्रगति की नई ऊँचाइयाँ छूता है।”
इस अवसर पर पुलिस विभाग, शिक्षा विभाग तथा नगर पंचायत कर्मियों द्वारा संयुक्त रूप से व्यवस्थाएँ संभाली गईं। अंत में सभी प्रतिभागियों ने देश की एकता, अखंडता और समरसता बनाए रखने की शपथ ली।
कार्यक्रम के दौरान नगर में देशभक्ति का उत्साह देखने लायक था। नागरिकों ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news जिला अध्यक्ष काशीनाथ सिंह की कार्यशैली से नाराज भाजपा कार्यकर्ता, पद बदलने की चर्चा तेज

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली। भाजपा जिला अध्यक्ष काशीनाथ...

Chandauli news चंदौली में भगवान परशुराम जन्मोत्सव, डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय रहे नदारद,

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली में  भगवान परशुराम जन्मोत्सव...

Chandauli news सैयदराजा विधायक सुशील सिंह के नेतृत्व में अंबेडकर सम्मान अभियान’ पर संगोष्ठी आयोजन

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा सैयदराजा, चंदौली। डॉ. भीमराव अंबेडकर...

You cannot copy content of this page