spot_img

Chandauli news योगी के पुलिस और मासूम बच्ची के हत्यारे के बीच मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली, एक पुलिसकर्मी भी घायल

spot_img

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा

चंदौली जिले में शुक्रवार को पुलिस और छह वर्ष की मासूम बच्ची की हत्या के आरोपी के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी है, जबकि एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है। घायल दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, करीब छह वर्षीय मासूम बच्ची की गला घोंटकर हत्या करने के मामले में आरोपी को पुलिस हिरासत में लेकर कुछ आवश्यक बरामदगी के लिए जा रही थी। रास्ते में आरोपी ने मौका पाकर गाड़ी से कूदकर भागने की कोशिश की। पुलिस टीम ने तुरंत पीछा किया और आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया। इसी दौरान आरोपी ने पुलिसकर्मी की पिस्तौल छीन ली और पुलिस पर फायर झोंक दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई। इस मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ।

इस घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। आरोपी को पकड़ने के बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

गौरतलब है कि इस मामले में विपक्ष लगातार प्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन पर सवाल उठाता रहा है। विपक्षी नेताओं का कहना था कि सरकार मासूम बच्ची के परिवार को न्याय दिलाने में विफल रही है। हालांकि, पीड़ित परिवार ने हमेशा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश पुलिस पर भरोसा जताया था। परिवार का कहना था कि योगी सरकार में न्याय अवश्य मिलेगा।

मुठभेड़ के बाद सत्ता पक्ष के नेताओं ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि “योगी हैं तो मुमकिन है।” उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों में ऐसे मामलों में एफआईआर तक दर्ज नहीं की जाती थी, जबकि अब अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक चंदौली का कहना है कि घायल आरोपी से पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी और जल्द ही चार्जशीट दाखिल की जाएगी।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news सैयदराजा विधायक ने कृषि मंत्री से की मुलाकात, किसानों के मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा सैयदराजा के विधायक सुशील सिंह...

Chandauli news गढ़वा गांव में शाम होते ही खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी से हमले में दंपती गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौलीचकरघट्टा थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव...

Chandauli news भाजपा विधायक सुशील सिंह ने पीएम मोदी के काफिले पर सोशल मीडिया पोस्ट कर जताई चिंता

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा उत्तर प्रदेश के चंदौली से...

सेमरा पुल के पास भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकराई, युवक की हालत गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़/चंदौली।चकिया–नौगढ़ मार्ग पर बुध्दवार दोपहर एक दर्दनाक...

You cannot copy content of this page