spot_img

अदलहाट (मीरजापुर): देशी ढाबा एवं रेस्टोरेंट का भव्य उद्घाटन, शुद्धता और सस्ते नाश्ते की अनूठी पहल

spot_img

संवाददाता रामकुमार सिंह

मीरजापुर जनपद के अदलहाट क्षेत्र में स्थित वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर पथरौरा पेट्रोल पंप के सामने देशी ढाबा एवं रेस्टोरेंट  भव्य उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा मीरजापुर के जिला कार्यकारिणी सदस्य अंकित सिंह पटेल रहे, जिन्होंने फीता काटकर रेस्टोरेंट का शुभारंभ किया।

इस रेस्टोरेंट की विशेषता यह है कि यहां ग्राहकों को शुद्ध एवं स्वच्छ भोजन के साथ सस्ते दामों में नाश्ता और भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। इस कार्यक्रम  के विशिष्ट अतिथि अशोक सिंह मौजूद रहे रेस्टोरेंट के संरक्षक भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश महासचिव प्रहलाद सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए आभार प्रकट किया।

कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य और राजनीतिक व सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धनाथ सिंह, मंडल अध्यक्ष अनिल सिंह पटेल, जिला अध्यक्ष कंचन सिंह फौजी, अपना दल (एस) के प्रदेश सचिव अरूणेश सिंह पटेल, थाना प्रभारी अदलहाट अमित मिश्रा, समाजसेवी विनोद कुमार सिंह पटेल, भाजपा युवा नेता वरुण पटेल, रामराज सिंह, अरविंद पटेल, विकास, आनंद सिंह पटेल, संजीव कुमार, पत्रकार रामकुमार सिंह पटेल, विवेकानंद सिंह, सत्यम सिंह पटेल, शिवम् सिंह पटेल समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

इस रेस्टोरेंट के शुभारंभ को लेकर स्थानीय लोगों में उत्साह देखा गया। सभी ने इस पहल की सराहना की और उम्मीद जताई कि यह स्थान आने वाले समय में यात्रियों और स्थानीय लोगों के लिए एक सुविधाजनक और विश्वसनीय भोजन केंद्र बनेगा।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news सैयदराजा विधायक ने कृषि मंत्री से की मुलाकात, किसानों के मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा सैयदराजा के विधायक सुशील सिंह...

Chandauli news गढ़वा गांव में शाम होते ही खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी से हमले में दंपती गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौलीचकरघट्टा थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव...

Chandauli news भाजपा विधायक सुशील सिंह ने पीएम मोदी के काफिले पर सोशल मीडिया पोस्ट कर जताई चिंता

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा उत्तर प्रदेश के चंदौली से...

सेमरा पुल के पास भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकराई, युवक की हालत गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़/चंदौली।चकिया–नौगढ़ मार्ग पर बुध्दवार दोपहर एक दर्दनाक...

You cannot copy content of this page