spot_img

मीरजापुर: गोविंदपुर में बाढ़ पीड़ितों को अनुप्रिया फाउंडेशन ने वितरित की राहत सामग्री

spot_img

संवाददाता रामकुमार सिंह

मीरजापुर जनपद की चुनार विधानसभा के अंतर्गत ढाब क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांव गोविंदपुर में  बाढ़ राहत सामग्री का वितरण किया गया। यह वितरण अनुप्रिया फाउंडेशन द्वारा प्रदेश सचिव अपना दल (एस) व सामाजिक कार्यकर्ता सूर्य प्रकाश सिंह उर्फ पप्पू पटेल के नेतृत्व में किया गया।

ज्ञात हो कि चुनार तहसील क्षेत्र के ढाब इलाके के एक दर्जन से अधिक गांव इन दिनों बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हैं। लोगों के घरों में पानी घुस गया है, फसलें बर्बाद हो गई हैं और सामान्य जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। ऐसे संकट के समय में अनुप्रिया फाउंडेशन द्वारा किया गया यह प्रयास स्थानीय लोगों के लिए संबल प्रदान करने वाला है।

कुछ दिनों पूर्व केंद्रीय मंत्री व मीरजापुर सांसद अनुप्रिया पटेल ने खुद इन बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा किया था। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए थे और अपना दल (एस) के कार्यकर्ताओं को भी निर्देशित किया था कि वे गांव-गांव जाकर बाढ़ पीड़ितों की मदद करें। इसी कड़ी में अनुप्रिया फाउंडेशन की टीम बाढ़ प्रभावितों तक राहत पहुंचा रही है।

इस राहत वितरण कार्यक्रम के अवसर पर बूथ अध्यक्ष विजय बहादुर सिंह, संजय कुमार सिंह, दिना सिंह पटेल, बृजेश सिंह, राजबली साहनी सहित अन्य कार्यकर्ता व ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

स्थानीय लोगों ने राहत सामग्री पाकर अनुप्रिया फाउंडेशन एवं अपना दल (एस) के प्रति आभार जताया और उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इसी तरह सहयोग मिलता रहेगा।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news सैयदराजा विधायक ने कृषि मंत्री से की मुलाकात, किसानों के मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा सैयदराजा के विधायक सुशील सिंह...

Chandauli news गढ़वा गांव में शाम होते ही खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी से हमले में दंपती गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौलीचकरघट्टा थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव...

Chandauli news भाजपा विधायक सुशील सिंह ने पीएम मोदी के काफिले पर सोशल मीडिया पोस्ट कर जताई चिंता

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा उत्तर प्रदेश के चंदौली से...

सेमरा पुल के पास भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकराई, युवक की हालत गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़/चंदौली।चकिया–नौगढ़ मार्ग पर बुध्दवार दोपहर एक दर्दनाक...

You cannot copy content of this page