spot_img

लोकसभा में अखिलेश यादव का विस्फोटक बयान: “चीन राक्षस है

spot_img

ब्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा

लोकसभा में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को बेहद तीखा बयान देते हुए चीन पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा, “चीन राक्षस है… वो हमारी ज़मीन और बाज़ार दोनों छीन रहा है!” इस बयान के साथ अखिलेश यादव ने न सिर्फ चीन की नीतियों पर सवाल उठाए, बल्कि भारत सरकार को भी सतर्क रहने की सलाह दी।

अखिलेश यादव ने कहा कि अब समय आ गया है कि भारत को चीन के साथ अपने व्यापारिक रिश्ते सीमित करने चाहिए। उन्होंने कहा कि चीनी सामान हमारे बाज़ारों में भर गया है, जिससे देश के छोटे उद्योग और कारीगर प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि भारत को आत्मनिर्भर बनने की दिशा में तेज़ी से कदम बढ़ाना चाहिए और ‘मेक इन इंडिया’ को सिर्फ नारा नहीं, बल्कि ज़मीन पर लागू करना चाहिए।

सपा अध्यक्ष ने “ऑपरेशन महादेव” की टाइमिंग पर भी सवाल खड़े किए और इसको लेकर सरकार से स्पष्टीकरण मांगा। उन्होंने यह भी पूछा कि अगर अनुच्छेद 370 हटाने के बाद भी आतंकवाद खत्म नहीं हुआ, तो फिर इसकी जवाबदेही कौन लेगा?

अखिलेश यादव ने भारत की सेना की बहादुरी की भी सराहना की और कहा, “हमारी पराक्रमी सेना को बधाई। वे सीमाओं पर अद्भुत साहस दिखा रहे हैं।” उन्होंने कहा कि देश को अपनी सुरक्षा एजेंसियों और सेना पर गर्व है, लेकिन साथ ही सरकार को रणनीतिक स्तर पर सतर्कता बरतनी होगी।

अखिलेश यादव के इस बयान ने सदन में राजनीतिक गर्मी ला दी है और चीन के साथ भारत के रिश्तों पर फिर से नई बहस छेड़ दी है।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news सैयदराजा विधायक ने कृषि मंत्री से की मुलाकात, किसानों के मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा सैयदराजा के विधायक सुशील सिंह...

Chandauli news गढ़वा गांव में शाम होते ही खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी से हमले में दंपती गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौलीचकरघट्टा थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव...

Chandauli news भाजपा विधायक सुशील सिंह ने पीएम मोदी के काफिले पर सोशल मीडिया पोस्ट कर जताई चिंता

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा उत्तर प्रदेश के चंदौली से...

सेमरा पुल के पास भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकराई, युवक की हालत गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़/चंदौली।चकिया–नौगढ़ मार्ग पर बुध्दवार दोपहर एक दर्दनाक...

You cannot copy content of this page