spot_img

श्री शीतला माता धाम की सड़क खराब, मंदिर समिति ने जताई नाराजगी

spot_img

वसीम खान मऊ रिपोर्टर

मऊ जिले में स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्री शीतला माता धाम जाने वाली सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर मंदिर समिति ने गहरी नाराजगी जाहिर की है। समिति के महामंत्री डॉ. राम गोपाल गुप्त ने कहा कि मऊ गैस एजेंसी के गोदाम से लेकर दसई पोखरा होते हुए मंदिर के मुख्य द्वार तक की सड़क पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है। आए दिन इस मार्ग पर दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन नगर पालिका और संबंधित प्रशासन इस ओर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे रहा है।

डॉ. गुप्त ने चेतावनी दी है कि अगर शीघ्र ही सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ, तो मंदिर समिति नगर पालिका का घेराव करेगी और व्यापक आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि यह केवल सड़क की बात नहीं है, बल्कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा का मामला भी है।

मंदिर समिति की प्रमुख मांगें इस प्रकार हैं:

  • मऊ गैस एजेंसी के गोदाम से लेकर दसई पोखरा श्री शीतला माता धाम के मुख्य द्वार तक सड़क का पुनर्निर्माण किया जाए।
  • श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए सड़क पर पर्याप्त संख्या में ब्रेकर बनवाए जाएं।
  • श्रावण माह और नवरात्रि के दौरान विशेष रूप से सुरक्षा व यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

डॉ. गुप्त ने बताया कि श्रावण माह में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु मंदिर पहुंचते हैं और जल्द ही नवरात्रि का पर्व भी आने वाला है। ऐसे में सड़क की यह स्थिति किसी बड़ी दुर्घटना को न्योता दे सकती है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि समय रहते सड़क की मरम्मत और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, अन्यथा वे जनहित में सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news सैयदराजा विधायक ने कृषि मंत्री से की मुलाकात, किसानों के मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा सैयदराजा के विधायक सुशील सिंह...

Chandauli news गढ़वा गांव में शाम होते ही खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी से हमले में दंपती गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौलीचकरघट्टा थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव...

Chandauli news भाजपा विधायक सुशील सिंह ने पीएम मोदी के काफिले पर सोशल मीडिया पोस्ट कर जताई चिंता

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा उत्तर प्रदेश के चंदौली से...

सेमरा पुल के पास भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकराई, युवक की हालत गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़/चंदौली।चकिया–नौगढ़ मार्ग पर बुध्दवार दोपहर एक दर्दनाक...

You cannot copy content of this page