spot_img

देश के सम्मान में भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा

spot_img

वसीम खान मऊ रिपोर्टर

मुहम्मदाबाद गोहना, मऊ। स्थानीय ब्लॉक के करहां बाजार में भारतीय जनता पार्टी के करहां मंडल द्वारा सोमवार की शाम एक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। मुख्य अतिथि पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष विजयनरायन शर्मा विशिष्ट अतिथि भाजपा नेत्री पूनम सरोज व ब्लॉक प्रमुख रानू सिंह के नेतृत्व में पूरे बाजार का भ्रमण किया।
कार्यक्रम के संयोजक चंद्रकांत तिवारी के निर्देशन में जुटे हजारों कार्यकर्ताओं ने तिरंगा झंडा लेकर, नारा लगाते हुए डीजे की देशभक्ति धुनों पर शिव मंदिर रसूलपुर से गद्दोपुर, माहपुर होते हुए मील तक गये और पुनः वापस आये। इस दौरान भारत माता की जय, वंदेमातरम, सैनिकों के सम्मान में भाजपा मैदान में आदि गगनभेदी नारे लगाए जा रहे थे। साथ ही कोतवाल कमलकांत वर्मा के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन की चाक-चौबंद व्यवस्था देखी गयी।
इस मौके पर व्यापार मंडल के विष्णुकांत श्रीवास्तव, पूर्व मंडल अध्यक्ष करहां ओमकार सिंह मुन्ना, मुहम्मदाबाद गोहना मंडल अध्यक्ष जनार्दन शर्मा, महामंत्री अंकित सरोज, सह संयोजक महामंत्री रितिक सिंह व बालगोविंद यादव, मंडल महामंत्री युवा मोर्चा मानवेंद्र प्रताप सिंह, महामंत्री राहुल सिंह, उपाध्यक्ष संतोष सिंह, इंद्रपाल राम, विरेंद्र राजभर, अविनाश सिंह नायडू सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news सैयदराजा विधायक ने कृषि मंत्री से की मुलाकात, किसानों के मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा सैयदराजा के विधायक सुशील सिंह...

Chandauli news गढ़वा गांव में शाम होते ही खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी से हमले में दंपती गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौलीचकरघट्टा थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव...

Chandauli news भाजपा विधायक सुशील सिंह ने पीएम मोदी के काफिले पर सोशल मीडिया पोस्ट कर जताई चिंता

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा उत्तर प्रदेश के चंदौली से...

सेमरा पुल के पास भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकराई, युवक की हालत गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़/चंदौली।चकिया–नौगढ़ मार्ग पर बुध्दवार दोपहर एक दर्दनाक...

You cannot copy content of this page