spot_img

राक्षसों के वध के साथ हुआ रावण दहन, आज होगा भरत-मिलाप

spot_img

वसीम खान मऊ रिपोर्टर

मुहम्मदाबाद गोहना, मऊ।
स्थानीय श्री दशहरा रामलीला कमेटी के तत्वाधान में बनियापार स्थित अशोक वाटिका में पवनपुत्र हनुमान की लंका यात्रा के दृश्य ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। हनुमानजी द्वारा माता जानकी से भेंट, अशोक वाटिका उजाड़ना, रावण पुत्र अक्षयकुमार, मेघनाद, कुम्भकर्ण और अहिरावण के वध के बाद रावण दहन का अलौकिक दृश्य मंचित किया गया।


देर रात जैसे ही रावण के पुतले को अग्नि के हवाले किया गया, “जय श्रीराम” के उद्घोष से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। भक्तों की भीड़ देर रात तक बनी रही। कार्यक्रम स्थल पर लगे भव्य मेले में रौनक देखने लायक रही। रविवार की देर रात भरत-मिलाप का दिव्य मंचन होगा।
शांति एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए सीओ एस.पी. पांडेय व कोतवाल के.के. वर्मा के नेतृत्व में भारी पुलिस बल मुस्तैद रहा। इस अवसर पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष छोटू प्रसाद, महामंत्री रामसरन चौहान, राजेश पायलट, राजीव सेठ, रामअवध पुजारी, अभिषेक पाल, बृजेश सोनकर सहित सैकड़ों धर्मप्रेमी उपस्थित रहे।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news जिला अध्यक्ष काशीनाथ सिंह की कार्यशैली से नाराज भाजपा कार्यकर्ता, पद बदलने की चर्चा तेज

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली। भाजपा जिला अध्यक्ष काशीनाथ...

Chandauli news चंदौली में भगवान परशुराम जन्मोत्सव, डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय रहे नदारद,

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली में  भगवान परशुराम जन्मोत्सव...

Chandauli news सैयदराजा विधायक सुशील सिंह के नेतृत्व में अंबेडकर सम्मान अभियान’ पर संगोष्ठी आयोजन

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा सैयदराजा, चंदौली। डॉ. भीमराव अंबेडकर...

You cannot copy content of this page