spot_img

आगामी त्योहारों को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पुलिस अलर्ट मोड में

spot_img

वसीम खान मऊ रिपोर्टर

मऊ :आगामी त्योहारों को सकुशल सम्पन्न कराए जाने व जनपद मऊ की संवेदनशीलता और सामयिक अपरिहार्यता एवं शांति/सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत आज पुलिस अधीक्षक श्री इलामारन जी के निर्देशन में दंगा नियत्रण का डिमोस्ट्रेशन किया गया।* जिसमें प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष एवं उ0नि0 तथा भारी संख्या में पुलिसबल बल की ड्यूटि लगायी गयी। यलो स्कीम के अन्तर्गत संवदेनशील क्षेत्रों को जोन में बांटा गया है तथा जोन को सेक्टर में विभाजित किया गया है जिसमें पुलिस अधिकारी बल आदि की तैनाती की जायेगी। दंगा की स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल दंगा नियंत्रण योजना लागू हो जायेगी जिसमे पुलिस बल व अन्य इकाईयां तय किये गये समय के अन्दर निर्धारित स्थानों पर पहुंचकर इसकी सूचना दंगा नियंत्रण कक्ष तथा सम्बन्धित को देगी। साथ ही साथ जनपद के मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, भीड़भाड़ वाले स्थानों एवं महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों के आस-पास रुट मार्च किया गया तथा लोगों में शांति/सुरक्षा व्यवस्था का एहसास दिलाया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक श्री अनूप कुमार सहित समस्त क्षेत्राधिकारी तथा भारी संख्या में पुलिसबल उपस्थित रहें। सोशल मीडिया पर भी लगातार सतर्क दृष्टि रखी जा रही है, अफवाह एवं भ्रामक व झूठी खबरें/संदेश फैलाने सहित शांति व्यवस्था को प्रभावित करने वालों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news सैयदराजा विधायक ने कृषि मंत्री से की मुलाकात, किसानों के मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा सैयदराजा के विधायक सुशील सिंह...

Chandauli news गढ़वा गांव में शाम होते ही खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी से हमले में दंपती गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौलीचकरघट्टा थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव...

Chandauli news भाजपा विधायक सुशील सिंह ने पीएम मोदी के काफिले पर सोशल मीडिया पोस्ट कर जताई चिंता

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा उत्तर प्रदेश के चंदौली से...

सेमरा पुल के पास भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकराई, युवक की हालत गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़/चंदौली।चकिया–नौगढ़ मार्ग पर बुध्दवार दोपहर एक दर्दनाक...

You cannot copy content of this page