spot_img

ग्राम पंचायत भाटपारा सोफीगंज में धूमधाम से हुई मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना

spot_img

वसीम खान मऊ रिपोर्टर

मऊ। तहसील मोहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भाटपारा सोफीगंज में वर्ष 1997 से चली आ रही परंपरा के तहत इस वर्ष भी दुर्गा पूजा समिति द्वारा नवरात्र के प्रथम दिन मां शैलपुत्री का पूजन-अर्चन कर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई। ग्रामीणों ने प्रतिमा का पूजन-दर्शन कर जय घोष के नारे लगाए और उत्साहपूर्वक नवरात्र की शुरुआत की।

सोमवार को दिन में 11:30 बजे आयोजित कार्यक्रम में पुजारी शेषनाथ पांडेय के मंत्रोच्चारण के बीच लालता प्रसाद गिरी ने फीता काटकर मां के पंडाल का उद्घाटन किया। वहीं ग्राम प्रधान रूबी कन्नोजिया ने मां दुर्गा का पट खोलकर श्रद्धालुओं को दर्शन कराए। पूजा-अर्चन विधि-विधान से सम्पन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

इस अवसर पर दुर्गा पूजा समिति भाटपारा सोफीगंज के चंदन राजभर, सुशील कुमार पांडेय, गुड्डू शर्मा, राकेश कुमार पांडेय, अरविंद पांडेय, शिवम पांडेय, नर्वदेश्वर, रघुवंश पांडेय, शिवानंद पांडेय, मनोज पांडेय, दिनेश लाल श्रीवास्तव, अरुण कुमार पांडेय समेत अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news सैयदराजा विधायक ने कृषि मंत्री से की मुलाकात, किसानों के मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा सैयदराजा के विधायक सुशील सिंह...

Chandauli news गढ़वा गांव में शाम होते ही खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी से हमले में दंपती गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौलीचकरघट्टा थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव...

Chandauli news भाजपा विधायक सुशील सिंह ने पीएम मोदी के काफिले पर सोशल मीडिया पोस्ट कर जताई चिंता

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा उत्तर प्रदेश के चंदौली से...

सेमरा पुल के पास भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकराई, युवक की हालत गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़/चंदौली।चकिया–नौगढ़ मार्ग पर बुध्दवार दोपहर एक दर्दनाक...

You cannot copy content of this page