spot_img

प्रधानमंत्री के विरोध के मद्देनजर कांग्रेस के तीन नेता हाउस अरेस्ट

spot_img

वसीम खान मऊ रिपोर्टर



मधुबन, मऊ। वाराणसी में गुरुवार को प्रधानमंत्री के आयोजित कार्यक्रम के विरोध में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के विरोध प्रदर्शन के लिए किए गए एलान के मद्देनजर मधुबन पुलिस ने बुधवार की रात से ही क्षेत्र के पूर्व विधायक व जिला कोषाध्यक्ष हरिश्चन्द्र यादव समेत तीन कांग्रेस नेताओं को हाउस अरेस्ट कर लिया। प्रधानमंत्री मोदी के दौरे के मद्देनजर मधुबन पुलिस एक्शन में रही। जिससे कांग्रेस के पूर्व विधायक अमरेशचंद्र पांडेय, जिला कोषाध्यक्ष हरिश्चन्द्र यादव व पूर्व ब्लाक अध्यक्ष सतीश कुमार पांडेय को उनके आवास पर हाउस अरेस्ट किया गया। जहां गुरुवार को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम सम्पन्न होने के बाद तीनों नेताओं को सायं को हाउस अरेस्ट से मुक्त किया गया। वहीं नेताओं ने इस तरह की कार्रवाई को लोकतंत्र विरोधी बताया और विरोध करने के अधिकार का हनन कहा। वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले यूपी के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने विरोध प्रदर्शन का एलान किया था। मधुबन पुलिस ने एहतियातन पूर्व विधायक श्री पांडेय को गजियापुर उनके पैतृक आवास पर हाउस अरेस्ट किया। जिला कोषाध्यक्ष हरिश्चन्द्र यादव को मधुबन नगर पंचायत के गांगेबीर स्थित आवास पर हाउस अरेस्ट किया। जबकि पूर्व ब्लाक अध्यक्ष सतीश कुमार पांडेय को उनके मधुबन आवास पर हाउस अरेस्ट कर तीनों नेता पुलिस की निगरानी में अपने आवास पर रहे।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news सैयदराजा विधायक ने कृषि मंत्री से की मुलाकात, किसानों के मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा सैयदराजा के विधायक सुशील सिंह...

Chandauli news गढ़वा गांव में शाम होते ही खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी से हमले में दंपती गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौलीचकरघट्टा थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव...

Chandauli news भाजपा विधायक सुशील सिंह ने पीएम मोदी के काफिले पर सोशल मीडिया पोस्ट कर जताई चिंता

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा उत्तर प्रदेश के चंदौली से...

सेमरा पुल के पास भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकराई, युवक की हालत गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़/चंदौली।चकिया–नौगढ़ मार्ग पर बुध्दवार दोपहर एक दर्दनाक...

You cannot copy content of this page