spot_img

फर्जी वेरिफिकेशन से पासपोर्ट बनवाकर विदेश भागा वांछित अपराधी, मऊ पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

spot_img

वसीम खान मऊ रिपोर्टर

मऊ।
थाना मुहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां सरायिंसी थाना क्षेत्र के ग्राम सरवां वचिपुरा निवासी मुदस्सिर पुत्र जावेद अहमद पर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर पासपोर्ट बनवाकर विदेश भागने का आरोप लगा है। यह प्राथमिकी नुरूल हसन पुत्र वसीम, निवासी आदे डह वचिपुरा की लिखित शिकायत पर दर्ज की गई है।

शिकायत के अनुसार मुदस्सिर एक वांछित अपराधी है, जिसके विरुद्ध हत्या के प्रयास, बलवा, छेड़छाड़, धमकी, गुंडा एक्ट और गैंगस्टर एक्ट सहित पांच से अधिक गंभीर धाराओं में मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज हैं। इसके बावजूद उसने पुलिस वेरिफिकेशन की प्रक्रिया को धोखे में रखकर झूठे शपथ-पत्र और फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से पासपोर्ट प्राप्त किया और विदेश भाग गया।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज कर ली है और अग्रिम जांच शुरू कर दी गई है। अब यह पड़ताल भी की जा रही है कि पुलिस वेरिफिकेशन प्रक्रिया में किस स्तर पर लापरवाही हुई और क्या किसी अधिकारी की संलिप्तता रही।

इस घटना से क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब एक वांछित अपराधी आसानी से फर्जी दस्तावेजों से पासपोर्ट बनवाकर विदेश भाग सकता है, तो यह न केवल प्रशासन की विफलता है, बल्कि कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करता है।

जनता की मांग है कि इस मामले में दोषी अधिकारियों की भी जांच हो और फर्जी दस्तावेज बनवाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई अपराधी इस तरह कानून से बचकर भाग न सके।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news सैयदराजा विधायक ने कृषि मंत्री से की मुलाकात, किसानों के मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा सैयदराजा के विधायक सुशील सिंह...

Chandauli news गढ़वा गांव में शाम होते ही खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी से हमले में दंपती गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौलीचकरघट्टा थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव...

Chandauli news भाजपा विधायक सुशील सिंह ने पीएम मोदी के काफिले पर सोशल मीडिया पोस्ट कर जताई चिंता

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा उत्तर प्रदेश के चंदौली से...

सेमरा पुल के पास भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकराई, युवक की हालत गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़/चंदौली।चकिया–नौगढ़ मार्ग पर बुध्दवार दोपहर एक दर्दनाक...

You cannot copy content of this page