spot_img

मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने किया इंटरलॉकिंग सड़क का लोकार्पण

spot_img

संवाददाता रामकुमार सिंह

मीरजापुर, अमोई पुरवा (मड़िहान) – पूर्वांचल विकास निधि (जिलांश) योजनांतर्गत वर्ष 2022-23 में ग्रामीण अभियंत्रण विभाग मीरजापुर द्वारा निर्मित मीरजापुर लालगंज कलवारी मार्ग पर कचरिया पहाड़ी से रंगीलाल के घर तक इंटरलॉकिंग सड़क का भव्य लोकार्पण मंगलवार को किया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधानसभा के विधायक रमाशंकर सिंह पटेल रहे, जिन्होंने फीता काटकर सड़क का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि किसी भी गांव में यदि लोगों को आवागमन में कठिनाई होती है, तो वे बिना झिझक हमें सूचित करें। हम हर संभव प्रयास करेंगे कि गांव-गांव तक अच्छी सड़क पहुंचे ताकि ग्रामीणों को कोई असुविधा न हो।

विधायक ने कहा कि सड़क विकास से ही गांवों का वास्तविक उत्थान संभव है और सरकार इस दिशा में लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि मड़िहान क्षेत्र का समग्र विकास ही उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामवासी, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने विधायक के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस लोकार्पण से गांववासियों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलने के साथ-साथ विकास की दिशा में एक मजबूत कदम और जुड़ गया है।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news सैयदराजा विधायक ने कृषि मंत्री से की मुलाकात, किसानों के मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा सैयदराजा के विधायक सुशील सिंह...

Chandauli news गढ़वा गांव में शाम होते ही खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी से हमले में दंपती गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौलीचकरघट्टा थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव...

Chandauli news भाजपा विधायक सुशील सिंह ने पीएम मोदी के काफिले पर सोशल मीडिया पोस्ट कर जताई चिंता

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा उत्तर प्रदेश के चंदौली से...

सेमरा पुल के पास भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकराई, युवक की हालत गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़/चंदौली।चकिया–नौगढ़ मार्ग पर बुध्दवार दोपहर एक दर्दनाक...

You cannot copy content of this page