spot_img

भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य अंकित सिंह पटेल ने बाढ़ प्रभावित गांवों का किया दौरा, वितरित की राहत सामग्री

spot_img

संवाददाता रामकुमार सिंह

गंगा नदी के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि के चलते मिर्जापुर जनपद के चुनार तहसील अंतर्गत नारायणपुर ब्लॉक के कई गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। इसी को देखते हुए सोमवार को भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य अंकित सिंह पटेल ने नियामतपुर खुर्द, गांगपुर और बघेड़ा गांव का दौरा कर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया और पीड़ित ग्रामीणों से मुलाकात की।

बाढ़ के कारण ढाब इलाके के सभी संपर्क मार्ग पूरी तरह से जलमग्न हो चुके हैं और अब आवागमन के लिए केवल नाव का सहारा लिया जा रहा है। अंकित सिंह पटेल ने इन विकट परिस्थितियों में प्रभावित लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

उन्होंने आवश्यक खाद्य सामग्री व राशन किट बाढ़ पीड़ितों को वितरित की और कहा कि संकट की इस घड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार हर पीड़ित के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। सरकार का हर तंत्र पूरी तरह सतर्क है और एक-एक व्यक्ति की सुरक्षा व सहायता सुनिश्चित की जा रही है।

इस राहत वितरण कार्यक्रम में वरुण पटेल, अरविंद सिंह पटेल, दीप सागर सिंह, अभिषेक सिंह, गौरव पटेल, राहुल सोनकर, चंदन जयसवाल और सुजीत पटेल ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई।

ग्रामीणों ने भाजपा नेता और उनकी टीम द्वारा किए गए इस सहयोग के लिए आभार जताया और आशा व्यक्त की कि प्रशासन भी जल्द ठोस कदम उठाकर उनकी समस्याओं का समाधान करेगा।

(समाप्त)

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news जिला अध्यक्ष काशीनाथ सिंह की कार्यशैली से नाराज भाजपा कार्यकर्ता, पद बदलने की चर्चा तेज

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली। भाजपा जिला अध्यक्ष काशीनाथ...

Chandauli news चंदौली में भगवान परशुराम जन्मोत्सव, डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय रहे नदारद,

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली में  भगवान परशुराम जन्मोत्सव...

Chandauli news सैयदराजा विधायक सुशील सिंह के नेतृत्व में अंबेडकर सम्मान अभियान’ पर संगोष्ठी आयोजन

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा सैयदराजा, चंदौली। डॉ. भीमराव अंबेडकर...

You cannot copy content of this page