spot_img

मीरजापुर चुनार विधानसभा की मासिक बैठक संपन्न, संगठन विस्तार और सेवा कार्यों पर हुआ मंथन

spot_img

संवाददाता रामकुमार सिंह

मीरजापुर, चुनार: चुनार विधानसभा की मासिक बैठक अंकुर ढाबा, शिव शंकरी धाम मंदिर के सामने संपन्न हुई। बैठक के मुख्य अतिथि अपना दल (एस) के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. अनिल पटेल रहे। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. सोनेलाल पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई। विशिष्ट अतिथि के रूप में सूर्य प्रकाश उर्फ पप्पू पटेल उपस्थित रहे।

बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष वरुण सिंह पटेल ने की तथा संचालन का दायित्व विधानसभा उपाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह पटेल ने निभाया। बैठक में संगठन की मजबूती, सेवा कार्यों और आगामी योजनाओं पर गहन चर्चा की गई।

बैठक के मुख्य एजेंडा में पूर्व बैठक की समीक्षा की गई और तय किया गया कि सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपने घरों पर नेम प्लेट के साथ पार्टी का झंडा लगाएं। इससे संगठन की एकरूपता और पहचान मजबूत होगी। साथ ही बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में अनुप्रिया फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए सेवा कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया गया।

कार्यक्रम में संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने, युवाओं और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने तथा आगामी सामाजिक अभियानों में सक्रिय भागीदारी की रूपरेखा पर भी विचार किया गया।

बैठक में प्रमुख रूप से अमूल्य सिंह पटेल, कमलेश सिंह, डॉ. हृदय नारायण पटेल, मनीष कुमार पटेल, रितेश कुमार पटेल, लालब्रत सिंह पटेल, कल्पनाथ सिंह पटेल, अरविंद कुमार गिरी, मनोज कुमार सिंह, बिना सिंह पटेल, रीता सिंह पटेल, रामवीर सिंह पटेल, शीतल सिंह, अजय कुमार, डॉ. राजेश कुमार सिंह, हरिओम सिंह, विशाल गुप्ता, अशोक कुमार पटेल, लाल बहादुर गौड़ सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई और अंत में सभी ने मिलकर संगठन को और अधिक मजबूत करने का संकल्प लिया।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news सैयदराजा विधायक ने कृषि मंत्री से की मुलाकात, किसानों के मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा सैयदराजा के विधायक सुशील सिंह...

Chandauli news गढ़वा गांव में शाम होते ही खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी से हमले में दंपती गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौलीचकरघट्टा थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव...

Chandauli news भाजपा विधायक सुशील सिंह ने पीएम मोदी के काफिले पर सोशल मीडिया पोस्ट कर जताई चिंता

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा उत्तर प्रदेश के चंदौली से...

सेमरा पुल के पास भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकराई, युवक की हालत गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़/चंदौली।चकिया–नौगढ़ मार्ग पर बुध्दवार दोपहर एक दर्दनाक...

You cannot copy content of this page