spot_img

देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करने वाला युवक तमंचे के साथ गिरफ्तार

spot_img

संवाददाता विनोद कुमार

चंदौली जिले के चकरघट्टा थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी प्रेमचंद पुत्र छैबर (उम्र 19 वर्ष), निवासी ग्राम जरहर, को सोमवार देर रात भैसोड़ा बांध के पास से पकड़ा गया। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि वह वहीं छिपा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया।

पुलिस ने तलाशी के दौरान प्रेमचंद के पास से एक देशी तमंचा 12 बोर, एक कारतूस और एक मोबाइल फोन बरामद किया। उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

थाना प्रभारी विरेंद्र यादव ने बताया कि आरोपी की हरकत से धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है और सामाजिक सौहार्द बिगड़ने की आशंका थी। आरोपी का मोबाइल फोन जब्त कर इलेक्ट्रॉनिक फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है, जिससे यह पता लगाया जा सके कि उसने किन प्लेटफॉर्म्स पर और किस हद तक अभद्र सामग्री फैलाने की कोशिश की। यदि जांच में धार्मिक विद्वेष फैलाने या साम्प्रदायिक तनाव भड़काने की पुष्टि होती है, तो उस पर और भी गंभीर धाराएं लगाई जाएंगी। पुलिस मामले को गंभीरता से ले रही है।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news सैयदराजा विधायक ने कृषि मंत्री से की मुलाकात, किसानों के मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा सैयदराजा के विधायक सुशील सिंह...

Chandauli news गढ़वा गांव में शाम होते ही खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी से हमले में दंपती गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौलीचकरघट्टा थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव...

Chandauli news भाजपा विधायक सुशील सिंह ने पीएम मोदी के काफिले पर सोशल मीडिया पोस्ट कर जताई चिंता

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा उत्तर प्रदेश के चंदौली से...

सेमरा पुल के पास भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकराई, युवक की हालत गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़/चंदौली।चकिया–नौगढ़ मार्ग पर बुध्दवार दोपहर एक दर्दनाक...

You cannot copy content of this page