spot_img

2027 में 2007 की तर्ज पर बनेगी बहनजी की सरकार: बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल

spot_img

संवाददाता प्रदीप कुमार शर्मा

आजमगढ़। बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने कहा है कि प्रदेश में कानून का राज केवल बहन मायावती की सरकार में ही संभव है। उन्होंने विश्वास जताया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में बसपा 2007 की तर्ज पर सर्व समाज के सहयोग से एक बार फिर उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।

प्रदेश अध्यक्ष रविवार को उस शोकाकुल परिवार से मिलने पहुंचे, जिसने बीते 6 जुलाई को हुए एक भीषण सड़क हादसे में अपने चार परिजनों को खो दिया था। यह हादसा फोर लेन सड़क पार करते समय हुआ था, जिसमें एक ही परिवार के चार सदस्यों की दर्दनाक मौत हो गई थी। इस हादसे ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया था।

विश्वनाथ पाल के नेतृत्व में बसपा का प्रतिनिधि मंडल पीड़ित परिवार से मिला और उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि बसपा हमेशा पीड़ितों और वंचितों के साथ खड़ी रही है और भविष्य में भी उनके हक और सम्मान की लड़ाई लड़ेगी।

उन्होंने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब तक उत्तर प्रदेश में बहनजी की सरकार नहीं बनती, तब तक यहां सशक्त और निष्पक्ष कानून व्यवस्था की स्थापना संभव नहीं है। वर्तमान सरकारों में आमजन, विशेषकर गरीब और पिछड़े वर्ग के लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

इस मौके पर उन्होंने सभी वर्गों से आह्वान किया कि वे सामाजिक न्याय और सुरक्षित समाज की स्थापना के लिए बसपा का साथ दें, ताकि 2027 में एक बार फिर बहन मायावती को मुख्यमंत्री बनाया जा सके।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news सैयदराजा विधायक ने कृषि मंत्री से की मुलाकात, किसानों के मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा सैयदराजा के विधायक सुशील सिंह...

Chandauli news गढ़वा गांव में शाम होते ही खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी से हमले में दंपती गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौलीचकरघट्टा थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव...

Chandauli news भाजपा विधायक सुशील सिंह ने पीएम मोदी के काफिले पर सोशल मीडिया पोस्ट कर जताई चिंता

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा उत्तर प्रदेश के चंदौली से...

सेमरा पुल के पास भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकराई, युवक की हालत गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़/चंदौली।चकिया–नौगढ़ मार्ग पर बुध्दवार दोपहर एक दर्दनाक...

You cannot copy content of this page