spot_img

नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के दो ठग गिरफ्तार

spot_img

गाजीपुर। बिहार राज्य सचिवालय में विभिन्न पदों पर नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के एक अभियुक्ता सहित दो वांछित अभियुक्तों को रेवतीपुर थाना पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया।वांछित अभियुक्तों को पुलिस टीम ने क्षेत्र के तिलवा मोड़ से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार वांछित अभियुक्तों में विनोद गुप्ता पुत्र उमाशंकर गुप्ता निवासी ग्राम नगदिलपुर उर्फ दुल्लहपुर थाना रेवतीपुर जनपद गाजीपुर व अभियुक्ता कुमारी कृष्णा उपाध्याय पुत्री स्व. विरेन्द्र उपाध्याय निवासिनी ग्राम गहमर पट्टी मैगा राय थाना गहमर जनपद गाजीपुर रहे।
बताते चलें कि अभियुक्त विनोद गुप्ता पुत्र उमाशंकर गुप्ता निवासी ग्राम नगदिलपुर उर्फ दुल्लहपुर थाना रेवतीपुर गाजीपुर द्वारा ग्राम नगदिलपुर उर्फ दुल्लहपुर में ऊँ श्री बक्शू बीर बाबा एकेडमी का संचालक है। वह एकेडमी में अभ्यर्थियों को बरगलाकर उनसे बिहार सचिवालय में विभिन्न पदों पर नौकरी दिलाने के नाम पर 10 से 15 लाख रुपये प्रत्येक अभ्यर्थी से छलपूर्वक पैसे लेने का कार्य करता था। इस सम्बन्ध में अभियुक्त विनोद गुप्ता पर आठ तथा अभियुक्ता कुमारी कृष्णा उपाध्याय पर पांच अपराधिक मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उन्हें न्यायालय के सुपुर्द कर दिया। अभियुक्तों को गिरफ्तारी करने वाले पुलिस टीम में उपनिरीक्षक भोलानाथ सरोज मय हमराह थाना रेवतीपुर जनपद गाजीपुर शामिल रहे।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news सैयदराजा विधायक ने कृषि मंत्री से की मुलाकात, किसानों के मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा सैयदराजा के विधायक सुशील सिंह...

Chandauli news गढ़वा गांव में शाम होते ही खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी से हमले में दंपती गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौलीचकरघट्टा थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव...

Chandauli news भाजपा विधायक सुशील सिंह ने पीएम मोदी के काफिले पर सोशल मीडिया पोस्ट कर जताई चिंता

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा उत्तर प्रदेश के चंदौली से...

सेमरा पुल के पास भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकराई, युवक की हालत गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़/चंदौली।चकिया–नौगढ़ मार्ग पर बुध्दवार दोपहर एक दर्दनाक...

You cannot copy content of this page