spot_img

एक करोड़ पांच लाख की हेरोइन सहित तीन तस्करों को पुलिस ने दबोचा

spot_img

गाजीपुर। कोतवाली सदर व एएनटीएफ पुलिस की संयुक्त टीम ने 525 ग्राम नजायज हेरोइन व दो मोटरसाइकिल के साथ तीन अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। बरामद हेरोइन की अन्तराष्ट्रीय कीमत एक करोड़ पांच लाख रुपए बताई गई है अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा अवैध हेरोइन की तस्करी करने वाले गिरोह के तीन अभियुक्तों पन्ना लाल बिन्द पुत्र राजा राम बिन्द निवासी भुतहिया टांड़ थाना कोतवाली सदर गाजीपुर, संजय कुमार बलवन्त पुत्र रामदुलारे बिन्द निवासी ग्राम सरैला चितकोनी थाना दिलदार नगर जनपद गाजीपुर हालपता पीरनगर गोराबाजार थाना कोतवाली सदर गाजीपुर तथा सुरेन्द्र कुमार बिन्द पुत्र त्रिभुवन नरायन बिन्द निवासी ग्राम सरैला चितकोनी थाना दिलदारनगर जनपद गाजीपुर को 525 ग्राम मादक पदार्थ हेरोइन के साथ सेमरा चक फैज के पास से गिरफ्तार किया गया। बरामद मादक पदार्थ ( हेरोइन) के आधार पर कोतवाली सदर गाज़ीपुर में मादक पदार्थ अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी। अभियुक्त पन्नालाल बिन्द पर सत्रह अपराधिक मामले दर्ज हैं। तस्करों को गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अतुल कुमार मिश्रा मय टीम थाना कोतवाली सदर गाजीपुर तथा उपनिरीक्षक सुरेश गिरी मय टीम थाना एएनटीएफ गाजीपुर शामिल रहे।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news सैयदराजा विधायक ने कृषि मंत्री से की मुलाकात, किसानों के मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा सैयदराजा के विधायक सुशील सिंह...

Chandauli news गढ़वा गांव में शाम होते ही खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी से हमले में दंपती गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौलीचकरघट्टा थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव...

Chandauli news भाजपा विधायक सुशील सिंह ने पीएम मोदी के काफिले पर सोशल मीडिया पोस्ट कर जताई चिंता

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा उत्तर प्रदेश के चंदौली से...

सेमरा पुल के पास भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकराई, युवक की हालत गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़/चंदौली।चकिया–नौगढ़ मार्ग पर बुध्दवार दोपहर एक दर्दनाक...

You cannot copy content of this page