spot_img

अलीनगर रोहणा, गांव  तालाब में डूबने से विकलांग की मौत, गांव में शोक का माहौल

spot_img

ब्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा

अलीनगर थाना क्षेत्र के रोहणा गांव में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में एक विकलांग व्यक्ति की तालाब में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव निवासी टेगर के रूप में हुई है, जो शारीरिक रूप से विकलांग थे।

स्थानीय लोगों के अनुसार टेगर सुबह घर से निकले थे और पास के तालाब के किनारे पहुंचे। किसी कारणवश वे तालाब में गिर गए और डूबने लगे। आसपास के ग्रामीणों ने जब उन्हें पानी में देखा तो तुरंत बचाव के लिए दौड़े और काफी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। उन्हें मृत अवस्था में बाहर निकाला गया।

घटना की सूचना मिलते ही अलीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई है और घटना की परिस्थितियों को लेकर जानकारी एकत्र कर रही है।

टेगर की असमय मौत से गांव में शोक की लहर फैल गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news सैयदराजा विधायक ने कृषि मंत्री से की मुलाकात, किसानों के मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा सैयदराजा के विधायक सुशील सिंह...

Chandauli news गढ़वा गांव में शाम होते ही खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी से हमले में दंपती गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौलीचकरघट्टा थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव...

Chandauli news भाजपा विधायक सुशील सिंह ने पीएम मोदी के काफिले पर सोशल मीडिया पोस्ट कर जताई चिंता

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा उत्तर प्रदेश के चंदौली से...

सेमरा पुल के पास भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकराई, युवक की हालत गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़/चंदौली।चकिया–नौगढ़ मार्ग पर बुध्दवार दोपहर एक दर्दनाक...

You cannot copy content of this page