spot_img

मऊ पुलिस की साइबर टीम ने कराया ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार हुए व्यक्ति को वापस 5,050 रुपये

spot_img

वसीम खान मऊ रिपोर्टर

मऊ जिले के मुहम्मदाबाद गोहना थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति के साथ ऑनलाइन फ्रॉड का मामला सामने आया था। श्रवण कुमार पुत्र गुलाब चंद्र कश्यप निवासी नगरीपार थाना मुहम्मदाबाद गोहना ने साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी कि एक अज्ञात व्यक्ति ने उनसे फोन करके 5,050 रुपये UPI के माध्यम से फ्रॉड कर लिए थे।

पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार और अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में, क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद गोहना महोदय और प्रभारी निरीक्षक कमलकांत वर्मा के निर्देशन में, थाना स्थानीय की साइबर टीम ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई की। म0आ0 प्रिया सिंह और शालिनी मौर्य की टीम ने आवेदक की फ्रॉड की गई संपूर्ण धनराशि 5,050/- को आवेदक के खाते में वापस कराया।

आवेदक ने जताया आभार

आवेदक श्रवण कुमार ने पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई पर संतोष व्यक्त करते हुए साइबर टीम के अधिकारियों और कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया है। यह कार्रवाई इस बात का उदाहरण है कि मऊ पुलिस साइबर अपराध के मामलों में कितनी सक्रियता से काम कर रही है और पीड़ितों को उनका हक दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news सैयदराजा विधायक ने कृषि मंत्री से की मुलाकात, किसानों के मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा सैयदराजा के विधायक सुशील सिंह...

Chandauli news गढ़वा गांव में शाम होते ही खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी से हमले में दंपती गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौलीचकरघट्टा थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव...

Chandauli news भाजपा विधायक सुशील सिंह ने पीएम मोदी के काफिले पर सोशल मीडिया पोस्ट कर जताई चिंता

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा उत्तर प्रदेश के चंदौली से...

सेमरा पुल के पास भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकराई, युवक की हालत गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़/चंदौली।चकिया–नौगढ़ मार्ग पर बुध्दवार दोपहर एक दर्दनाक...

You cannot copy content of this page