spot_img

बड़ी खबर,स्कूली छात्रों के बीच मारपीट, 10,वीं के छात्र की चाकू मारकर हत्या, स्कूल परिसर में अचानक फैली दहशत

spot_img

संवाददाता प्रदीप कुमार शर्मा

10वीं कक्षा के छात्र आदित्य वर्मा की मौत 9वीं के छात्र ने चाकू से किया हमला मामूली विवाद में बढ़ा मामला, हुआ खूनी संघर्ष गंभीर रूप से घायल आदित्य को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने छात्र को मृत घोषित किया आदित्य वर्मा यूसुफपुर मुहम्मदाबाद का निवासी था,गाजीपुर के सनबीम स्कूल में चाकूबाजी से हड़कंप

आरोपी छात्र नाबालिग, पुलिस की गिरफ्त में शहर कोतवाली पुलिस जांच में जुटी गाजीपुर के शहर कोतवाली क्षेत्र के महराजगंज स्थित सनबीम स्कूल में छात्रों के बीच हुए विवाद ने खून-खराबे का रूप ले लिया। मामूली कहासुनी के बाद बात इतनी बढ़ गई कि 9वीं के एक छात्र ने चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में 10वीं कक्षा के छात्र आदित्य वर्मा की मौत हो गई। जबकि तीन छात्र गम्भीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। वहीं मृतक छात्र का शव मोर्चरी में रखवा दिया गया है। इस बात की पुष्टि एसपी सिटी ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद ने की है।

बता दे कि स्कूल में चाकूबाजी की घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। स्कूल प्रशासन की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आदित्य गाजीपुर के यूसुफपुर मुहम्मदाबाद का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि दोनों छात्रों के बीच पहले से विवाद चल रहा था और सोमवार को बात फिर तूल पकड़ गई।

चाकूबाजी की इस वारदात में घायल आदित्य को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर मिलते ही आदित्य के परिजनों में कोहराम मच गया। फिलहाल आरोपी छात्र को लेकर पुलिस कड़ी जांच कर रही है और मामले के हर पहलू की पड़ताल में जुटी है।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news सैयदराजा विधायक ने कृषि मंत्री से की मुलाकात, किसानों के मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा सैयदराजा के विधायक सुशील सिंह...

Chandauli news गढ़वा गांव में शाम होते ही खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी से हमले में दंपती गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौलीचकरघट्टा थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव...

Chandauli news भाजपा विधायक सुशील सिंह ने पीएम मोदी के काफिले पर सोशल मीडिया पोस्ट कर जताई चिंता

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा उत्तर प्रदेश के चंदौली से...

सेमरा पुल के पास भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकराई, युवक की हालत गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़/चंदौली।चकिया–नौगढ़ मार्ग पर बुध्दवार दोपहर एक दर्दनाक...

You cannot copy content of this page