spot_img

मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत मोहम्मदाबाद में निकाली गई जागरूकता रैली

spot_img

वसीम खान मऊ रिपोर्टर


मऊ। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान के तहत सोमवार को मोहम्मदाबाद गोहना थाना क्षेत्र में भव्य रैली का आयोजन किया गया।
रैली थाना मोहम्मदाबाद गोहना से शुरू होकर कस्बे के इदारत गंज, विजय चौक, अतरारी चुंगी, कैलेंडर तिराहा, रोडवेज होते हुए पुनः थाना परिसर में समाप्त हुई। इस दौरान महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा के उपायों और समाज में उनकी भूमिका को लेकर जागरूक किया गया।


कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद गोहना, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मोहम्मदाबाद सहित सर्किल मोहम्मदाबाद गोहना की समस्त महिला उपनिरीक्षक, महिला मुख्य आरक्षी, महिला आरक्षी तथा थाने के उपनिरीक्षक, आरक्षी और मुख्य आरक्षी मौजूद रहे। अधिकारी एवं कर्मचारी दोपहिया वाहनों और पीआरवी-112 वाहनों के साथ अभियान में शामिल हुए।
रैली के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि मिशन शक्ति केवल एक अभियान नहीं, बल्कि महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने का सामूहिक प्रयास है।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news जिला अध्यक्ष काशीनाथ सिंह की कार्यशैली से नाराज भाजपा कार्यकर्ता, पद बदलने की चर्चा तेज

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली। भाजपा जिला अध्यक्ष काशीनाथ...

Chandauli news चंदौली में भगवान परशुराम जन्मोत्सव, डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय रहे नदारद,

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली में  भगवान परशुराम जन्मोत्सव...

Chandauli news सैयदराजा विधायक सुशील सिंह के नेतृत्व में अंबेडकर सम्मान अभियान’ पर संगोष्ठी आयोजन

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा सैयदराजा, चंदौली। डॉ. भीमराव अंबेडकर...

You cannot copy content of this page