spot_img

Chandauli news रस्साकशी से कबड्डी तक, महिलाओं की शक्ति का हुआ प्रदर्शन

spot_img

संवाददाता विनोद कुमार यादव

नारी सशक्तिकरण की मिसाल बना आयोजन,

खेलों में दिखा महिलाओं व किशोरियों का दमखम

नौगढ़ (चंदौली)।
मिशन शक्ति-5.0 के तहत ग्राम्या संस्थान के नेतृत्व और पुलिस विभाग चन्दौली के सहयोग से रविवार को नौगढ़ खेल महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ। नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वाभिमान की दिशा में यह कार्यक्रम क्षेत्र की महिलाओं व किशोरियों के सशक्तिकरण की अनूठी मिसाल बना।
कार्यक्रम का शुभारंभ चकिया विधायक कैलाश खरवार, पुलिस अधीक्षक आदित्य लाग्हें, एसडीएम विकास मित्तल, सीओ नागेन्द्र रावत, तहसीलदार अनुराग सिंह और बीडीओ अमित ने किया। किशोरियों ने स्वागत गीत, बैच और टोपी पहनाकर अतिथियों का अभिनंदन किया। मशाल जलाकर महोत्सव का आगाज़ हुआ। ग्राम्या संस्थान की प्रेरणा से आयोजित खेलों में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं और किशोरियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। वॉलीबॉल, कबड्डी, लंबी कूद, गोला फेंक जैसे खेल हुए, वहीं महिलाओं और किशोरियों की रस्साकशी का मुकाबला आकर्षण का केंद्र बना रहा। किशोरियों ने रंग-बिरंगे पिरामिड बनाकर करतब दिखाए, जिसकी खूब सराहना हुई।


मुख्य अतिथि ने कहा कि नौगढ़ की बेटियाँ अब उच्च शिक्षा और नौकरी के क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं, इसमें ग्राम्या संस्थान का बड़ा योगदान है। पुलिस अधीक्षक ने संस्था को सफल आयोजन के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि –
“महिलाओं और किशोरियों को प्रोत्साहित करने का यह प्रयास पूरे समाज को नई दिशा देता है।” इस मौके पर पुलिस अधीक्षक ने ब्यूटीशियन व सिलाई प्रशिक्षण प्राप्त किशोरियों को प्रमाणपत्र प्रदान किया। साथ ही खेल प्रतियोगिताओं की विजेता व उपविजेता टीमों को मेडल, प्रमाणपत्र और उपहार देकर सम्मानित किया। ग्राम्या संस्थान की प्रमुख बिंदु सिंह ने सभी अतिथियों व प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन नीतू सिंह और सुहानी ने किया।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news सैयदराजा विधायक ने कृषि मंत्री से की मुलाकात, किसानों के मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा सैयदराजा के विधायक सुशील सिंह...

Chandauli news गढ़वा गांव में शाम होते ही खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी से हमले में दंपती गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौलीचकरघट्टा थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव...

Chandauli news भाजपा विधायक सुशील सिंह ने पीएम मोदी के काफिले पर सोशल मीडिया पोस्ट कर जताई चिंता

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा उत्तर प्रदेश के चंदौली से...

सेमरा पुल के पास भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकराई, युवक की हालत गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़/चंदौली।चकिया–नौगढ़ मार्ग पर बुध्दवार दोपहर एक दर्दनाक...

You cannot copy content of this page