
संवाददाता रामकुमार सिंह
कैलहट (मीरजापुर) रामजीपुर गांव परसोधा में के. के एकेडमी का भव्य उद्घाटन किया गया इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राम नारायन रजिस्टार मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय मीरजापुर रहें तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रोफेसर जेपी सिंह HOD पंचकर्म डिपार्टमेंट फैकेल्टी आफँ आयुर्वेद IMS,BHU रहें, कार्यक्रम कि अध्यक्षता प्रोफेसर राजनाथ के द्वारा किया गया, कार्यक्रम से पहले मुख्य अतिथि द्वारा फिता काटकर KK एकेडमी का भव्य उद्घाटन किया गया, इसके बाद मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, कार्यक्रम का संचालन शरद झा ने किया, वहीं कार्यक्रम के आयोजक विद्यालय के प्रबंधक डॉ अश्विनी कुमार सिंह ने आएं अतिथियों का माल्यार्पण कर अंग वस्त्र स्मृति चिन्ह भेंट करते सम्मानित किया, मुख्य अतिथि ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज जो ग्रामीण इलाकों में के .के एकेडमी खोला गया है मैं इसकी सराहना करता हूं कागज़ कलम के सेवी इस प्रांगण से निकल कर देश दुनिया के साथ ही साथ अपने गांव क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे शिक्षा वह ताकत है,

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि प्रो. जेपी सिंह ने संबोधन में कहा कि शिक्षा के साथ ही साथ चरित्र निर्माण होना जरूरी हैं, हमें केवल शिक्षा पर ध्यान देने कि जरूरत नहीं हैं

बच्चों कि नर्सरी ऐसा तैयार करें कि बच्चे हर डायरेक्शन के लिए तैयार रहें, उसका चरित्र अच्छा रहें उसका स्वास्थ्य भी अच्छा रहें और उसका शिक्षा भी अच्छा रहें, विद्यालय के प्रधानाचार्य देवानंद सिंह ने आएं अतिथियों का आभार प्रकट किया,इस अवसर पर संरक्षक श्रीभागवत सिंह, इंजिनियर राजबहादुर सिंह,मेज़र कृपा शंकर सिंह, राजेश सिंह पूर्व प्रधान बगही, नीरज त्यागी, मनोज कुमार सिंह, प्रवीण सिंह, अमरनाथ सिंह एडवोकेट,अरविंद सिंह,राजीव सिंह, डॉ प्रवीण सिंह पटेल, दीपक सिंह, अवनिंद्र कुमार सिंह,पुष्कर सिंह, हर्षिता सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहें।




