spot_img

Chandauli news बरहवा मोड़ पर वन विभाग की सघन चेकिंग, बोल्डर लदे दो ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज

spot_img

बिना परमिट परिवहन करते पकड़े गए वाहन, चालकों को मुचलके पर छोड़ा

संवाददाता विनोद यादव

नौगढ़ (चंदौली)। जयमोहनी रेंज में वन विभाग ने अवैध परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बोल्डर लदे दो ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़कर सीज कर दिया। दोनों वाहन बिना वैध अभिलेख और परिवहन परमिट के बोल्डर लेकर आ रहे थे। वन विभाग ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। रविवार को जयमोहनी रेंज के वन क्षेत्राधिकारी अमित श्रीवास्तव वन विभाग की टीम के साथ क्षेत्र में नियमित गश्त पर थे। इस दौरान वन क्षेत्र में चल रहे अग्रिम मृदा संरक्षण कार्य, बोना-नाली निर्माण, गड्ढा खुदाई सहित विभिन्न वन विकास कार्यों का निरीक्षण किया जा रहा था।

साथ ही वन क्षेत्र में अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए प्रमुख मार्गों पर निगरानी भी बढ़ाई गई थी। इसी दौरान विभाग को सूचना मिली कि सीमा क्षेत्र की ओर से बोल्डर लदे दो ट्रैक्टर-ट्रॉली नौगढ़ की तरफ आ रहे हैं। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने नौगढ़–मधुपुर मार्ग स्थित बरहवा मोड़ के पास सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। कुछ देर बाद बोल्डर से लदा एक ट्रैक्टर-ट्रॉली वहां पहुंचा, जिसे वनकर्मियों ने रोककर जांच की। लगभग आधे घंटे बाद उसी मार्ग से आ रहे दूसरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को भी रोक लिया गया। जांच के दौरान दोनों वाहनों के चालकों से बोल्डर परिवहन से संबंधित वैध परमिट और वाहन के दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वे कोई अधिकृत अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सके।
प्रथम दृष्टया मामला अवैध परिवहन से जुड़ा पाए जाने पर वन विभाग ने दोनों ट्रैक्टर-ट्रॉली और उनमें लदे बोल्डरों को वन अधिनियम के तहत सीज कर रेंज कार्यालय नौगढ़ लाया और प्रकरण दर्ज कर लिया। पूछताछ में ट्रैक्टर चालकों की पहचान हर्षराज पुत्र रामराज मौर्या निवासी लोहरा सुकृत थाना राबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र तथा राकेश पुत्र राम आसरे निवासी लोहरा सुकृत थाना राबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र के रूप में हुई। आवश्यक पूछताछ और औपचारिकताओं के बाद दोनों चालकों को निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया, जबकि मामले की जांच और अग्रिम विधिक कार्रवाई वन विभाग द्वारा की जा रही है। वन क्षेत्राधिकारी अमित श्रीवास्तव ने बताया कि वन क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए नियमित गश्त और चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ विभाग द्वारा सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
कार्रवाई के दौरान वन दरोगा सोमेश प्रथम, वीरेंद्र पांडेय तथा वन रक्षक मुलायम सिंह, प्रमोद यादव, भोला यादव, निर्भय सिंह और मनीष गुप्ता मौजूद रहे।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news सैयदराजा विधायक ने कृषि मंत्री से की मुलाकात, किसानों के मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा सैयदराजा के विधायक सुशील सिंह...

Chandauli news गढ़वा गांव में शाम होते ही खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी से हमले में दंपती गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौलीचकरघट्टा थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव...

Chandauli news भाजपा विधायक सुशील सिंह ने पीएम मोदी के काफिले पर सोशल मीडिया पोस्ट कर जताई चिंता

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा उत्तर प्रदेश के चंदौली से...

सेमरा पुल के पास भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकराई, युवक की हालत गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़/चंदौली।चकिया–नौगढ़ मार्ग पर बुध्दवार दोपहर एक दर्दनाक...

You cannot copy content of this page