spot_img

Chandauli news सोशल मीडिया विवाद ने लिया हिंसक रूप, लालतापुर में आधी रात हवाई फायरिंग से फैली दहशत

spot_img

सवांवाददाता विनोद कुमार यादव

नौगढ़ (चंदौली)। चकरघट्टा थाना क्षेत्र के बसौली गांव में सोशल मीडिया पर चल रहे विवाद ने शनिवार की रात हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि दो पक्षों के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि आधी रात गांव में हंगामा और हवाई फायरिंग की घटना हो गई, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई।


बताया जा रहा है कि कई महीनों से सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणियों को लेकर दोनों पक्षों में तनातनी चल रही थी। शनिवार देर रात इसी बात को लेकर कुछ लोग आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि माहौल तनावपूर्ण हो गया और भीड़ में से किसी ने हवाई फायरिंग कर दी। गोलियों की आवाज सुनते ही ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई और लोग घरों में दुबक गए। घटना की सूचना मिलते ही नौगढ़ के क्षेत्राधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही हंगामा कर रहे लोग मौके से फरार हो गए। तड़के सुबह ग्राम प्रधान से मारपीट और धमकी का आरोप मामले ने रविवार सुबह फिर तूल पकड़ लिया। ग्राम पंचायत बसौली के प्रधान पप्पू का आरोप है कि जब वह गांव से लौट रहे थे, तभी रास्ते में गांव के कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया और मारपीट की। प्रधान का कहना है कि इस दौरान उनके साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया गया और जान से मारने की धमकी भी दी गई। उन्होंने चकरघट्टा थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

दोनों पक्षों के अलग-अलग आरोप

घटना को लेकर दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। एक पक्ष का कहना है कि विपक्षी उनके घर पर आकर गाली-गलौज करते हुए डराने के लिए फायरिंग करने लगे। वहीं दूसरे पक्ष का दावा है कि वे केवल सोशल मीडिया पर की जा रही अभद्र टिप्पणियों के बारे में पूछने गए थे, लेकिन उनके साथ ही धक्का-मुक्की और मारपीट कर दी गई।

पुलिस कार्रवाई पर उठ रहे सवाल

ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने अब तक केवल एक पक्ष की ही एफआईआर दर्ज की है, जबकि दूसरे पक्ष और ग्राम प्रधान की शिकायत पर कार्रवाई नहीं हुई है। इसको लेकर गांव में नाराजगी और तनाव का माहौल बना हुआ है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news सैयदराजा विधायक ने कृषि मंत्री से की मुलाकात, किसानों के मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा सैयदराजा के विधायक सुशील सिंह...

Chandauli news गढ़वा गांव में शाम होते ही खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी से हमले में दंपती गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौलीचकरघट्टा थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव...

Chandauli news भाजपा विधायक सुशील सिंह ने पीएम मोदी के काफिले पर सोशल मीडिया पोस्ट कर जताई चिंता

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा उत्तर प्रदेश के चंदौली से...

सेमरा पुल के पास भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकराई, युवक की हालत गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़/चंदौली।चकिया–नौगढ़ मार्ग पर बुध्दवार दोपहर एक दर्दनाक...

You cannot copy content of this page