spot_img

Chandauli news फार्मर रजिस्ट्रेशन में आ रही दिक्कत, गांव-गांव कैम्प लगाने की मांग किसानों की समस्या पर विधायक सुशील सिंह ने सीएम योगी को लिखा पत्र

spot_img

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा

चंदौली। सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने जिले के किसानों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है। विधायक ने पत्र में मुख्यमंत्री का ध्यान भी इस ओर खींचा है।

ओटीपी के चलते अटक रहा रजिस्ट्रेशन
विधायक सुशील सिंह ने बताया कि पूरे जनपद में फार्मर रजिस्ट्रेशन में बड़ी समस्या आ रही है। किसानों के आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर ओटीपी जाता है, लेकिन जानकारी के अभाव में ग्रामीण किसान ओटीपी नहीं दे पा रहे हैं। इसके कारण हजारों किसानों का रजिस्ट्रेशन अधूरा रह जा रहा है और वे सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित हो रहे हैं।

कैम्प और जागरूकता अभियान की मांग
विधायक ने सीएम से मांग की है कि गांव स्तर पर विशेष कैम्प लगवाकर फार्मर रजिस्ट्रेशन कराया जाए। साथ ही जागरूकता अभियान चलाकर किसानों को ओटीपी और रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया के बारे में बताया जाए ताकि कोई किसान छूटने न पाए।

चंदौली के किसानों के हित की बात
पत्र में विधायक सुशील सिंह ने चंदौली जनपद के किसानों के हित में कई अन्य मुद्दे भी उठाए हैं। उन्होंने कहा कि किसान प्रदेश की रीढ़ हैं और उनकी हर समस्या का समय पर समाधान होना चाहिए। फार्मर रजिस्ट्रेशन पूरा होने से किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि, फसल बीमा और अन्य योजनाओं का लाभ सीधे मिल सकेगा।

विधायक ने उम्मीद जताई है कि मुख्यमंत्री इस पर जल्द संज्ञान लेकर अधिकारियों को निर्देश देंगे और किसानों को राहत मिलेगी।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news आरक्षित वन में अवैध बोरिंग पर बवाल, वन टीम को घेरकर अभद्रता

ग्राम प्रधान के उकसावे पर 15–20 लोगों का उत्पात,...

Chandauli news छात्र ने बढ़ाया गांव का मान-सम्मान: प्रथम स्थान, रुद्राक्ष त्रिपाठी बने मिसाल

संवाददाता विरेन्द्र प्रताप सिंह चंदौली चहनियां विसुपुर। छोटे से...

Chandauli news अंबेडकर जयंती के बाद विवाद: विधायक समर्थकों में तनातनी, धमकी का केस दर्ज

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली। सैयदराजा विधानसभा क्षेत्र के बहेरी...

Chandauli news विधायक मुगलसराय रमेश जायसवाल का प्रयास लाया रंग 35 करोड़ की लागत से बनेगा अंतर्राज्यीय रोडवेज बस स्टैंड

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा कैबिनेट में मिली मंजूरी चंदौली जिले...

You cannot copy content of this page