spot_img

पिकअप और बाइक की टक्कर में दो युवकों की दर्दनाक मौत,ट्रिपल सवारी बना हादसे का कारण

spot_img

गाजीपुर। नंदगंज थाना क्षेत्र में वाराणसी गोरखपुर फोरलेन हाईवे के बंतरा कट के पास सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई।पिकअप और बाइक की जोरदार टक्कर में बाइक सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें दो की अस्पताल में मौत हो गई।हादसे में 25 वर्षीय रजनीश और 27 वर्षीय विजय बहादुर की मौत हो गई। घटना में रजनीश की बहन साधना और उसकी मासूम बच्चा भी गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के मुताबिक रजनीश अपनी बहन साधना को उसके ससुराल ला रहा था और विजय बहादुर उसके साथ बाइक पर सवार था।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात बाधित हो गया। मौके पर पहुंचे नंदगंज थाना पुलिस ने घायलों को तत्काल नंदगंज पीएचससी लाया। जहां चिकित्सकों ने रजनीश और विजय बहादुर को मृत्यु घोषित कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में कोहराम मच गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news सैयदराजा विधायक ने कृषि मंत्री से की मुलाकात, किसानों के मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा सैयदराजा के विधायक सुशील सिंह...

Chandauli news गढ़वा गांव में शाम होते ही खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी से हमले में दंपती गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौलीचकरघट्टा थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव...

Chandauli news भाजपा विधायक सुशील सिंह ने पीएम मोदी के काफिले पर सोशल मीडिया पोस्ट कर जताई चिंता

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा उत्तर प्रदेश के चंदौली से...

सेमरा पुल के पास भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकराई, युवक की हालत गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़/चंदौली।चकिया–नौगढ़ मार्ग पर बुध्दवार दोपहर एक दर्दनाक...

You cannot copy content of this page