spot_img

पुलिस लाइन के तीसरी मंजिल से गिरा सिपाही हुई दर्दनाक मौत

spot_img

गाजीपुर। पुलिस लाइन की तीन मंजिला इमारत से गिरने से एक पुलिसकर्मी की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान मिर्जापुर जनपद के रहने वाले विजय दुबे के रूप में हुई है। जो वर्तमान में करंडा थाने में कांस्टेबल के पद पर तैनात थे।
घटना सोमवार रात की है। जब क्यूआरटी ( क्विक रेसपांस टीम) ड्यूटी के दौरान विजय दुबे पुलिस लाइन में मौजूद थे। इमारत से गिरने के बाद उन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल मे ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस अधीक्षक डॉक्टर ईरज राजा ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया मामले की गहन जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सटीक कारण स्पष्ट हो पाएंगे। इस दुखद घटना से पूरे पुलिस विभाग में शोक की लहर है। पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मामले की बारीकी से जांच कर रहे हैं। यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर क्या परिस्थितियां थी, जिनके चलते यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news सैयदराजा विधायक ने कृषि मंत्री से की मुलाकात, किसानों के मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा सैयदराजा के विधायक सुशील सिंह...

Chandauli news गढ़वा गांव में शाम होते ही खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी से हमले में दंपती गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौलीचकरघट्टा थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव...

Chandauli news भाजपा विधायक सुशील सिंह ने पीएम मोदी के काफिले पर सोशल मीडिया पोस्ट कर जताई चिंता

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा उत्तर प्रदेश के चंदौली से...

सेमरा पुल के पास भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकराई, युवक की हालत गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़/चंदौली।चकिया–नौगढ़ मार्ग पर बुध्दवार दोपहर एक दर्दनाक...

You cannot copy content of this page