spot_img

चंदौली सहित पूर्वांचल में बारिश से किसानों को राहत, धान की नर्सरी को संजीवनी

spot_img

संवाददाता विरेन्द्र प्रताप सिंह

Uttar Pradesh पूर्वांचल के कई जिलों जैसे चंदौली, वाराणसी गाजीपुर मिर्जापुर सहित आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार को तेज गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश हुई। इस बारिश से क्षेत्र के किसानों ने बड़ी राहत की सांस ली है। खासकर धान की खेती करने वाले किसानों के लिए यह बारिश किसी संजीवनी से कम नहीं रही।

पिछले कई दिनों से पूर्वांचल में उमस भरी गर्मी और बादलों की अनिश्चितता से किसान चिंतित थे। साथ ही गंगा नदी का जलस्तर भी कम हो गया था, जिससे खेतों की सिंचाई में काफी दिक्कतें आ रही थीं। धान की नर्सरी समय पर तैयार नहीं हो पा रही थी, जिससे रोपाई प्रभावित होने की आशंका बनी हुई थी।

बुधवार को आई बारिश से जहां खेतों की सिंचाई की समस्या हल हुई, वहीं तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। उमस से परेशान लोगों ने भी राहत महसूस की। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों में इसी तरह की हल्की से मध्यम बारिश होती रहेगी, जिससे किसानों को और भी लाभ मिलने की संभावना है।

कुल मिलाकर यह बारिश किसानों के लिए वरदान बनकर आई है, जिससे धान की बुआई का कार्य अब गति पकड़ेगा।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news सैयदराजा विधायक ने कृषि मंत्री से की मुलाकात, किसानों के मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा सैयदराजा के विधायक सुशील सिंह...

Chandauli news गढ़वा गांव में शाम होते ही खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी से हमले में दंपती गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौलीचकरघट्टा थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव...

Chandauli news भाजपा विधायक सुशील सिंह ने पीएम मोदी के काफिले पर सोशल मीडिया पोस्ट कर जताई चिंता

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा उत्तर प्रदेश के चंदौली से...

सेमरा पुल के पास भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकराई, युवक की हालत गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़/चंदौली।चकिया–नौगढ़ मार्ग पर बुध्दवार दोपहर एक दर्दनाक...

You cannot copy content of this page