spot_img

1 करोड़ अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़: अलीनगर पुलिस व स्वाट टीम सर्विलांस  की बड़ी कार्रवाई

spot_img

संवाददाता हिमांशु तिवारी

चंदौली जनपद के अलीनगर पुलिस सर्विलांस व स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक बड़ी तस्करी का खुलासा किया है। टीम ने पंजाब राज्य से बिहार ले जाई जा रही 6399 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। बरामद की गई शराब की अनुमानित कीमत बिहार राज्य के हिसाब से करीब 1 करोड़ 12 लाख रुपये बताई जा रही है। इस मामले में पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, जो पंजाब राज्य का निवासी है।

पुलिस को इस कार्रवाई की सफलता एक मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर मिली। सूचना के मुताबिक, एक ट्रक में अवैध शराब भरकर पंजाब से बिहार ले जाई जा रही थी। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस व स्वाट साथ सर्विलांस टीम ने नेशनल हाईवे 19 पर स्थित सिन्धीताली पुल के पास चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान उक्त ट्रक को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें भारी मात्रा में शराब की पेटियां बरामद की गईं।

पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि वह यह शराब पंजाब से लेकर बिहार के लिए रवाना हुआ था, जहां इसे ऊंचे दामों पर बेचने की योजना थी। बिहार में शराबबंदी के चलते शराब की अवैध तस्करी बड़े पैमाने पर होती है, जिससे तस्कर मोटा मुनाफा कमाते हैं।

पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। इस मामले में और भी लोगों के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस अब नेटवर्क को खंगालने और तस्करी में संलिप्त अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है।

यह कार्रवाई जनपद चंदौली पुलिस के लिए एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news सैयदराजा विधायक ने कृषि मंत्री से की मुलाकात, किसानों के मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा सैयदराजा के विधायक सुशील सिंह...

Chandauli news गढ़वा गांव में शाम होते ही खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी से हमले में दंपती गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौलीचकरघट्टा थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव...

Chandauli news भाजपा विधायक सुशील सिंह ने पीएम मोदी के काफिले पर सोशल मीडिया पोस्ट कर जताई चिंता

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा उत्तर प्रदेश के चंदौली से...

सेमरा पुल के पास भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकराई, युवक की हालत गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़/चंदौली।चकिया–नौगढ़ मार्ग पर बुध्दवार दोपहर एक दर्दनाक...

You cannot copy content of this page