spot_img

सर्पदंश से गोविंद राजभर की मौत, परिवार में मचा कोहराम जाने कैसे हुआ हादसा

spot_img

ब्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा

चंदौली जनपद के बबुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत खुरुहजा बढ़ऊर में एक दर्दनाक हादसे में 32 वर्षीय युवक गोविंद राजभर की सर्पदंश से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, गोविंद राजभर अपने कच्चे मकान में सो रहा था। देर रात अचानक उसे सांप ने काट लिया। जैसे ही जहर का असर बढ़ा, गोविंद को बेचैनी होने लगी और उसने जोर-जोर से शोर मचाना शुरू कर दिया। उसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और स्थिति की गंभीरता को समझते हुए उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल चंदौली ले गए।

अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जैसे ही यह खबर परिजनों को मिली, घर में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही बबुरी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि गांव में पहले भी सर्पदंश की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन इस बार यह जानलेवा साबित हुआ। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में सांपों से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाए और प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था बेहतर की जाए ताकि भविष्य में ऐसे हादसे टाले जा सकें।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news सैयदराजा विधायक ने कृषि मंत्री से की मुलाकात, किसानों के मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा सैयदराजा के विधायक सुशील सिंह...

Chandauli news गढ़वा गांव में शाम होते ही खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी से हमले में दंपती गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौलीचकरघट्टा थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव...

Chandauli news भाजपा विधायक सुशील सिंह ने पीएम मोदी के काफिले पर सोशल मीडिया पोस्ट कर जताई चिंता

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा उत्तर प्रदेश के चंदौली से...

सेमरा पुल के पास भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकराई, युवक की हालत गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़/चंदौली।चकिया–नौगढ़ मार्ग पर बुध्दवार दोपहर एक दर्दनाक...

You cannot copy content of this page