spot_img

सिंचाई विभाग की लापरवाही दे रही हादसों को दावत, राहगीरों की जान जोखिम में

spot_img

संवाददाता विरेन्द्र प्रताप सिंह

साहबगंज, चंदौली।
बेन धरौली नहर मार्ग पर सिंचाई विभाग की लापरवाही आम जनता के लिए मुसीबत बन गई है। विभाग द्वारा पुराने कुलावे को हटाकर उसकी जगह मात्र छह इंच के नए कुलावे लगाए गए हैं। इस कार्य में की गई खुदाई के बाद सड़क की मरम्मत अधूरी छोड़ दी गई, जिससे जगह-जगह सड़क धंस गई और गहरे गड्ढे बन गए हैं।

यह मार्ग मोटरसाइकिल, ट्रैक्टर, ट्रक और टेंपो के आवागमन का प्रमुख रास्ता है। जहां-जहां जेसीबी से खुदाई की गई थी, वहां की मिट्टी बैठ गई, जिससे सड़क पर खतरनाक गड्ढे बन गए हैं। स्थानीय लोगों और राहगीरों के अनुसार, कई बार इस समस्या के संबंध में सिंचाई विभाग के एसडीओ और अधिशासी अभियंता को जानकारी दी गई, लेकिन उन्होंने सिर्फ मामूली मरम्मत कराकर खानापूर्ति कर दी। परिणामस्वरूप, बारिश के मौसम में गड्ढों में पानी भर जाता है, जिससे वाहन फिसलते हैं और हादसे होते हैं।

अब तक कई मोटरसाइकिल सवार इन गड्ढों की वजह से गिर चुके हैं। कई लोगों के हाथ-पैर टूट चुके हैं और उन्हें इलाज के लिए ट्रामा सेंटर तक ले जाना पड़ा है। किसान विकास मंच द्वारा जब इस विषय में अधिकारियों से बात की गई तो उन्होंने हर बार यही जवाब दिया कि “ठेकेदार को बोल दिया गया है, जल्द काम होगा”, लेकिन स्थिति सुधरने की बजाय और बदतर होती जा रही है।

वर्तमान में लगभग 8 से 10 स्थानों पर नहर मार्ग जानलेवा बन चुका है। ट्रैक्टर, ट्रक और टेंपो रोजाना गड्ढों में फंसते हैं। आने-जाने में भारी जोखिम है और हर दिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। अभी और बरसात बाकी है, ऐसे में किसी बड़ी अनहोनी से इनकार नहीं किया जा सकता।

स्थानीय नागरिकों ने अब जिलाधिकारी से इस समस्या की शिकायत करने का निर्णय लिया है ताकि शीघ्र ठोस कदम उठाया जा सके और लोगों की जान को बचाया जा सके। जनता उम्मीद कर रही है कि प्रशासन समय रहते इस गंभीर लापरवाही पर संज्ञान लेगा।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news सैयदराजा विधायक ने कृषि मंत्री से की मुलाकात, किसानों के मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा सैयदराजा के विधायक सुशील सिंह...

Chandauli news गढ़वा गांव में शाम होते ही खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी से हमले में दंपती गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौलीचकरघट्टा थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव...

Chandauli news भाजपा विधायक सुशील सिंह ने पीएम मोदी के काफिले पर सोशल मीडिया पोस्ट कर जताई चिंता

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा उत्तर प्रदेश के चंदौली से...

सेमरा पुल के पास भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकराई, युवक की हालत गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़/चंदौली।चकिया–नौगढ़ मार्ग पर बुध्दवार दोपहर एक दर्दनाक...

You cannot copy content of this page