spot_img

डीएम ने बबुरी गौशाला का किया औचक निरीक्षण, अधिकारियों को लगाई फटकार

spot_img

ब्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा

चंदौली के जिला अधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने आज ब्लॉक सदर के अंतर्गत संचालित बबुरी गौशाला का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गौशाला की अव्यवस्था और साफ-सफाई की खराब स्थिति को देखते हुए उन्होंने ब्लॉक और पशुपालन विभाग के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि सरकार द्वारा गौशालाओं को लेकर जारी दिशा-निर्देशों का पालन अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाए

डीएम ने कहा कि गौशालाओं में रह रहे गोवंश की देखभाल में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से गोवंश को समय पर चारा, पानी और चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध कराने की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि हरा चारा पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध नहीं था, जिस पर उन्होंने नाराजगी जताई और निर्देश दिया कि हरे चारे की आपूर्ति तत्काल सुनिश्चित की जाए।

डीएम ने गौशाला के रजिस्टर, चारा भंडारण और गोवंश की संख्या का भी मिलान कराया और अनियमितता पाए जाने पर संबंधित कर्मचारियों से जवाब-तलब किया। उन्होंने निर्देश दिए कि गौशाला की नियमित निगरानी की जाए और पशुओं की देखरेख में पारदर्शिता बनी रहे।

इस अवसर पर ब्लॉक के अधिकारी, पशु चिकित्सा अधिकारी, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सहित अन्य संबंधित कर्मचारी मौजूद रहे। डीएम चंद्र मोहन गर्ग ने सभी से कहा कि गौशालाएं सिर्फ दिखावे के लिए न हों, बल्कि इनका संचालन पूरी जिम्मेदारी के साथ किया जाए, जिससे बेसहारा गोवंशों को बेहतर संरक्षण मिल सके।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news सैयदराजा विधायक ने कृषि मंत्री से की मुलाकात, किसानों के मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा सैयदराजा के विधायक सुशील सिंह...

Chandauli news गढ़वा गांव में शाम होते ही खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी से हमले में दंपती गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौलीचकरघट्टा थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव...

Chandauli news भाजपा विधायक सुशील सिंह ने पीएम मोदी के काफिले पर सोशल मीडिया पोस्ट कर जताई चिंता

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा उत्तर प्रदेश के चंदौली से...

सेमरा पुल के पास भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकराई, युवक की हालत गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़/चंदौली।चकिया–नौगढ़ मार्ग पर बुध्दवार दोपहर एक दर्दनाक...

You cannot copy content of this page