spot_img

मेटिस हॉस्पिटल में महिला की मौत पर परिजनों का हंगामा, लापरवाही का आरोप

spot_img

ब्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा

चन्दौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोधन गांव के समीप स्थित मेटिस हॉस्पिटल में रविवार रात एक बुजुर्ग महिला की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। मृतका की पहचान लक्ष्मीना (उम्र लगभग 75 वर्ष), निवासी जलखोर, थाना बबुरी के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि लक्ष्मीना को हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत पर सुबह अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पूरे दिन उनकी तबीयत में सुधार देखा गया, लेकिन रात 8 बजे अचानक उनकी हालत बिगड़ गई।

परिजनों के अनुसार, हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने रेफर करने की बात कही, लेकिन कुछ ही देर बाद महिला की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही गुस्साए परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि समय पर उचित इलाज नहीं मिलने के कारण ही लक्ष्मीना की जान गई।

सूचना मिलते ही अलीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई। पुलिस ने परिजनों को शांत कराने का प्रयास किया और मामले की जानकारी ली। इस दौरान अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

फिलहाल पुलिस परिजनों द्वारा दी जाने वाली तहरीर का इंतजार कर रही है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले को लेकर ग्रामीणों में भी रोष व्याप्त है।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news सैयदराजा विधायक ने कृषि मंत्री से की मुलाकात, किसानों के मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा सैयदराजा के विधायक सुशील सिंह...

Chandauli news गढ़वा गांव में शाम होते ही खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी से हमले में दंपती गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौलीचकरघट्टा थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव...

Chandauli news भाजपा विधायक सुशील सिंह ने पीएम मोदी के काफिले पर सोशल मीडिया पोस्ट कर जताई चिंता

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा उत्तर प्रदेश के चंदौली से...

सेमरा पुल के पास भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकराई, युवक की हालत गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़/चंदौली।चकिया–नौगढ़ मार्ग पर बुध्दवार दोपहर एक दर्दनाक...

You cannot copy content of this page