spot_img

Chandauli news अनियंत्रित पिकअप की चपेट में आए विद्युत विभाग के एसएसओ

spot_img

संवाददाता,विनोद यादव

गंभीर हालत में बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर

देवखत मोड़ के पास हुआ दर्दनाक हादसा, वाहन पुलिस के कब्जे में – चालक फरार

नौगढ़ चंदौली।
नौगढ़–चकिया मुख्य मार्ग पर मंगलवार की सुबह एक बड़ा सड़क हादसा तब हो गया, जब बभनियाव, कमालपुर निवासी एवं विद्युत विभाग में एसएसओ के पद पर तैनात धनंजय शर्मा (54 वर्ष) ड्यूटी पर आने के लिए चकियां की ओर से नौगढ़ आ रहे थे। जैसे ही वे देवखत मोड़ के करीब पहुंचे, तभी तेज रफ्तार और अनियंत्रित पिकअप वाहन ने उन्हें सामने से जोरदार टक्कर मार दी।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि वे सड़क पर दूर तक गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा होते ही मौके पर मौजूद राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग तुरंत उनकी मदद के लिए दौड़े और 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। एम्बुलेंस की मदद से उन्हें तेजी से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नौगढ़ ले जाया गया।
अस्पताल में मौजूद चिकित्सक डॉ. सत्या सिंह ने प्राथमिक उपचार शुरू किया, लेकिन सिर, पैरों और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें होने के कारण उनकी हालत नाजुक बनी रही। स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें तत्काल बीएचयू ट्रॉमा सेंटर, वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। परिजन भी सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंचे और उन्हें बेहतर इलाज के लिए बीएचयू ले जाने की तैयारी में जुट गए।

इधर, हादसे की जानकारी मिलते ही नौगढ़ पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पिकअप वाहन को कब्जे में ले लिया। हालांकि, दुर्घटना के बाद पिकअप का चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस टीमें जुटी हैं। पुलिस का कहना है कि वाहन संख्या के आधार पर चालक की पहचान जल्द कर ली जाएगी और उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि नौगढ़–चकिया मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। लोगों ने प्रशासन से गति नियंत्रण, पुलिस गश्त और सख्त चेकिंग अभियान चलाने की मांग की है।
हादसे के बाद से क्षेत्र में दहशत और आक्रोश दोनों देखा जा रहा है। लोग सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news सैयदराजा विधायक ने कृषि मंत्री से की मुलाकात, किसानों के मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा सैयदराजा के विधायक सुशील सिंह...

Chandauli news गढ़वा गांव में शाम होते ही खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी से हमले में दंपती गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौलीचकरघट्टा थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव...

Chandauli news भाजपा विधायक सुशील सिंह ने पीएम मोदी के काफिले पर सोशल मीडिया पोस्ट कर जताई चिंता

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा उत्तर प्रदेश के चंदौली से...

सेमरा पुल के पास भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकराई, युवक की हालत गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़/चंदौली।चकिया–नौगढ़ मार्ग पर बुध्दवार दोपहर एक दर्दनाक...

You cannot copy content of this page