spot_img

Chandauli news 15 झोपड़ियां ध्वस्त भू-माफियाओं, गिरी गाज,300 मीटर खोदी गई सुरक्षा

spot_img

नौगढ़ रेंज में ताबड़तोड़ कार्रवाई: लेड़हा वन चौकी के पास 300 मीटर खोदी गई सुरक्षा खाई,

संवाददाता विनोद यादव

नौगढ़ (चंदौली)। लेड़हा वन चौकी के आसपास वन भूमि पर धीरे-धीरे अतिक्रमण फैलाने की कोशिश की सूचना मिलते ही प्रशासन और वन विभाग ने मंगलवार को बड़ा और निर्णायक अभियान चलाया। नायब तहसीलदार प्रभुनाथ सिंह यादव के नेतृत्व में पहुंची संयुक्त टीम ने मौके पर ही लगभग 300 मीटर लंबी सुरक्षा खाई जेसीबी से खुदवाकर वन क्षेत्र को अवैध कब्जे से पूरी तरह मुक्त करा दिया। अभियान के दौरान अतिक्रमणकारियों की ओर से बनाई जा रही मवेशी अड़ार और अस्थायी बस्तियों को भी एक-एक कर ध्वस्त कर दिया गया ताकि भविष्य में कब्जे की कोई गुंजाइश न बचे।
पंडी कम्पार्टमेंट नंबर-14, देवरी कला में टीम ने कड़ी कार्रवाई करते हुए 15 अवैध झोपड़ियों व अड़ारों को मौके पर ही जमीनदोज़ कर दिया।

वन क्षेत्राधिकारी संजय श्रीवास्तव ने सख्त लहजे में चेतावनी दी—
“वन भूमि पर दोबारा कब्जा करने की कोशिश भी की गई तो सीधी जेल की राह दिखाई जाएगी। किसी को भी वन क्षेत्र के साथ खिलवाड़ करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।”

इस अभियान में वन दरोगा गुरदेव सिंह, राजकुमार, प्रशांत वर्मा, सावित्री, तथा रेंज के सभी वनरक्षक व वाचर पूरी मजबूती और तत्परता के साथ तैनात रहे। वन विभाग ने साफ कर दिया है कि नौगढ़ रेंज में अवैध कब्जे की हर कोशिश का जवाब अब इसी कड़ाई से दिया जाएगा।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news सैयदराजा विधायक ने कृषि मंत्री से की मुलाकात, किसानों के मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा सैयदराजा के विधायक सुशील सिंह...

Chandauli news गढ़वा गांव में शाम होते ही खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी से हमले में दंपती गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौलीचकरघट्टा थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव...

Chandauli news भाजपा विधायक सुशील सिंह ने पीएम मोदी के काफिले पर सोशल मीडिया पोस्ट कर जताई चिंता

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा उत्तर प्रदेश के चंदौली से...

सेमरा पुल के पास भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकराई, युवक की हालत गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़/चंदौली।चकिया–नौगढ़ मार्ग पर बुध्दवार दोपहर एक दर्दनाक...

You cannot copy content of this page