spot_img

Chandauli news राजदरी,देवदरी में शराबखोरों और नियम तोड़ने वालों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई,50 लोगों पर जुर्माना, पर्यटकों को मिली सख्त चेतावनी

spot_img

संवाददाता
विनोद कुमार यादव

नौगढ़ चंदौली
जनपद के प्रमुख पर्यटन स्थल राजदरी और देवदरी जलप्रपात में रविवार को थाना नौगढ़ की पुलिस टीम ने सघन चेकिंग अभियान चलाकर शराब पीने और नशे में वाहन चलाने वालों पर बड़ी कार्रवाई की। अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीते 20 युवकों का चालान किया गया, जबकि नशे में वाहन चलाने वाले 30 लोगों को पकड़कर जुर्माना ठोका गया। सभी संदिग्ध व्यक्तियों का मशीन (अल्कोहल मीटर) के माध्यम से अल्कोहल लेवल चेक किया गया और विधिक कार्रवाई की गई। मौके पर ही इन सभी को कड़ी हिदायत दी गई कि भविष्य में इस तरह की हरकत दोहराने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


अभियान का नेतृत्व क्षेत्राधिकारी नक्सल नामेन्द्र कुमार और थानाध्यक्ष रमेश यादव कर रहे थे, जिनके साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल और कांस्टेबल मौजूद रहे।
टीम ने न केवल शराबखोरी और यातायात उल्लंघन पर सख्ती दिखाई, बल्कि झरने के पास मौजूद सभी पर्यटकों को भी सुरक्षा संबंधी हिदायतें दीं।


अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिया कि इस मौसम में पानी का बहाव बेहद तेज है, ऐसे में कोई भी पर्यटक झरने के किनारे न जाए और न ही पानी में नहाने की कोशिश करे।
पुलिस ने लोगों से अपील की कि वे रोमांच के चक्कर में अपनी जान जोखिम में न डालें और पर्यटन स्थल की सुंदरता व सुरक्षा बनाए रखने में सहयोग करें।
स्थानीय लोगों ने इस सख्त कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि इससे न केवल कानून-व्यवस्था मजबूत होगी बल्कि पर्यटन स्थल का माहौल भी सुरक्षित और शांतिपूर्ण रहेगा।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news जिला अध्यक्ष काशीनाथ सिंह की कार्यशैली से नाराज भाजपा कार्यकर्ता, पद बदलने की चर्चा तेज

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली। भाजपा जिला अध्यक्ष काशीनाथ...

Chandauli news चंदौली में भगवान परशुराम जन्मोत्सव, डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय रहे नदारद,

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली में  भगवान परशुराम जन्मोत्सव...

Chandauli news सैयदराजा विधायक सुशील सिंह के नेतृत्व में अंबेडकर सम्मान अभियान’ पर संगोष्ठी आयोजन

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा सैयदराजा, चंदौली। डॉ. भीमराव अंबेडकर...

You cannot copy content of this page