spot_img

Chandauli news जिलास्तरीय तहसील दिवस में 75 प्रार्थना पत्र, 2 का मौके पर निस्तारण. कई अधिकारीयों को किया तलब जाने क्यों

spot_img

संवाददाता विनोद कुमार यादव

जनपद चन्दौली के तहसील नौगढ़ में शनिवार को आयोजित जिलास्तरीय तहसील दिवस में जनसुनवाई के दौरान 75 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 2 मामलों का मौके पर ही निस्तारण जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग और पुलिस अधीक्षक आदित्य लाग्हें के निर्देशन में किया गया।


इस अवसर पर उप जिलाधिकारी विकास मित्तल, एडीशनल सीएमओ डॉ. संजय सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी नागेन्द्र कुमार रावत, तहसीलदार अनुराग सिंह, खंड विकास अधिकारी अमित कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

तहसील दिवस के दौरान जिलाधिकारी ने कई शिकायतों पर कड़ा रुख दिखाया।
जयमोहनी रेंज में हो रहे अतिक्रमण की शिकायत पर नाराजगी जताते हुए एसडीओ वरुण प्रताप सिंह और वन क्षेत्राधिकारी जयमोहनी को कैम कार्यालय तलब किया।
इसी तरह जॉब कार्ड डिलीट होने की शिकायत पर खंड विकास अधिकारी अमित कुमार को एपीओ के साथ कैम कार्यालय तलब किया गया। अमदहां गांव के एक ग्रामीण ने बताया कि जमीनी विवाद के मामले में गांव के ही बजरंगी केशरी से विवाद हुआ था, जिसमें उसके पुत्र सत्यम का चालान पुलिस ने नहीं किया, जबकि मारपीट की गई थी। इस पर पुलिस अधीक्षक ने निष्पक्ष जांच का आदेश दिया।
सेमर साधोपुर पंचायत के प्रधान कृष्ण कुमार जायसवाल ने शिकायत की कि साहपुर और होरिला गांव के अध्यापक विद्यालयों में नियमित रूप से नहीं आते और खंड शिक्षा अधिकारी को बताने पर वह “मैनेज करने” की बात करते हैं। जिलाधिकारी ने इस पर तीखी नाराजगी जताई और बीएसए को कड़ी चेतावनी दी कि ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इसी क्रम में लौवारी कलांपंचायत के प्रधान यशवंत सिंह यादव ने बताया कि टोकियो बस्ती में आजादी के समय से लोग बसे हुए हैं, लेकिन आज तक वहां बिजली की सुविधा नहीं पहुंची। वहीं चिकनी गांव के प्रधान संतराम यादव ने बताया कि दर्जनों बार प्रार्थना पत्र दिया गया लेकिन औरवाटाड़ बस्ती में भी अब तक बिजली नहीं है।
इस पर जिलाधिकारी ने एक्सईएन विद्युत विभाग को तलब करते हुए निर्देश दिया कि दोनों बस्तियों में शीघ्र विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।
जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग ने स्पष्ट कहा कि “जन समस्याओं का त्वरित और पारदर्शी निस्तारण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news जिला अध्यक्ष काशीनाथ सिंह की कार्यशैली से नाराज भाजपा कार्यकर्ता, पद बदलने की चर्चा तेज

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली। भाजपा जिला अध्यक्ष काशीनाथ...

Chandauli news चंदौली में भगवान परशुराम जन्मोत्सव, डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय रहे नदारद,

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली में  भगवान परशुराम जन्मोत्सव...

Chandauli news सैयदराजा विधायक सुशील सिंह के नेतृत्व में अंबेडकर सम्मान अभियान’ पर संगोष्ठी आयोजन

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा सैयदराजा, चंदौली। डॉ. भीमराव अंबेडकर...

You cannot copy content of this page