spot_img

अमोघपुर पहुंचे भाजपा नेता राणा प्रताप सिंह, विभाग को लगाई फटकार, पाइप गायब मिलने पर जताई नाराजगी 2016 हुआ था मुकदमा

spot_img

ब्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा

चंदौली जनपद के मुगलसराय विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत अमोघपुर गांव में लंबे समय से जल जमाव की समस्या बनी हुई है, जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी समस्या की गंभीरता को देखते हुए भाजपा नेता राणा प्रताप सिंह ने गांव का दौरा किया और जल जमाव की स्थिति का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि पाइप गायब हैं और जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं है, जिससे पानी गांव में भरा हुआ है।

राणा प्रताप सिंह ने मौके पर मौजूद अधिकारियों और पीडब्ल्यूडी विभाग के कर्मचारियों को जमकर फटकार लगाई और इस लापरवाही को अस्वीकार्य बताया। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि तुरंत रावीश गिट्टी डाली जाए और नाली निर्माण का कार्य शीघ्र शुरू कराया जाए। उन्होंने कहा कि जैसा नाली का निर्माण पूर्व में हुआ था, ठीक उसी तर्ज पर दोबारा निर्माण कराया जाए ताकि जल निकासी की समस्या का स्थायी समाधान हो सके।

उन्होंने यह भी याद दिलाया कि वर्ष 2016 में इसी समस्या को लेकर गांव में धरना-प्रदर्शन हुआ था, जिसमें वह स्वयं शामिल हुए थे और उनके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज हुआ था। उस समय पूर्व सांसद डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडे के प्रयासों से एक करोड़ 25 लाख रुपये की लागत से नाली का निर्माण कराया गया था। परंतु विभागीय लापरवाही के चलते आज फिर गांव उसी स्थिति में पहुंच गया है।

भाजपा नेता ने यह भी कहा कि जनता की समस्याओं को लेकर सरकार गंभीर है, लेकिन यदि विभागीय अधिकारी समय रहते कार्रवाई नहीं करते हैं तो उन्हें जिम्मेदार ठहराया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि अमोघपुर में जल निकासी की समस्या का स्थायी समाधान कराया जाएगा और इस विषय पर वह स्वयं निगरानी रखेंगे। ग्रामीणों ने भी नेता के इस दौरे का स्वागत किया और शीघ्र समाधान की उम्मीद जताई।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news जिला अध्यक्ष काशीनाथ सिंह की कार्यशैली से नाराज भाजपा कार्यकर्ता, पद बदलने की चर्चा तेज

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली। भाजपा जिला अध्यक्ष काशीनाथ...

Chandauli news चंदौली में भगवान परशुराम जन्मोत्सव, डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय रहे नदारद,

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली में  भगवान परशुराम जन्मोत्सव...

Chandauli news सैयदराजा विधायक सुशील सिंह के नेतृत्व में अंबेडकर सम्मान अभियान’ पर संगोष्ठी आयोजन

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा सैयदराजा, चंदौली। डॉ. भीमराव अंबेडकर...

You cannot copy content of this page