spot_img

पारिवारिक रंजिश में सगे चाचा की हत्या: भतीजा गिरफ्तार, फावड़ा बना आला-ए-क़त्ल

spot_img

गाजीपुर। कोतवाली सदर क्षेत्र के ग्राम बुजुर्गा (कोठवा) में 5/6 मई की रात हुई नृशंस हत्या का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। गांव के दृष्टिहीन, अविवाहित और बेसहारा नगीना यादव की हत्या उन्हीं के सगे भाई के बेटों ने मिलकर की थी। पारिवारिक रंजिश और आए दिन के विवाद इस हत्याकांड का कारण बने।
पुलिस ने फरार मुख्य आरोपी वकील यादव (52 वर्ष), पुत्र स्व. जगरनाथ यादव को शनिवार को बुजुर्गा तिराहे से गिरफ्तार किया। वहीं, सोमवार 12 मई को एक बालअपचारी को भी हिरासत में लिया गया, जिसने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है।
पूछताछ में बालअपचारी ने बताया कि मृतक चाचा नगीना यादव अक्सर उसके पिता से विवाद करते थे और उन्हें मानसिक रूप से परेशान करते थे। पिता के कहने पर उसने अपने बड़े भाई खिचडू उर्फ प्रदीप यादव (ड्राइवर) के साथ मिलकर 5/6 मई की रात को सोते समय नगीना यादव पर फावड़े से हमला कर दिया। हत्या के बाद दोनों फरार हो गए और बालअपचारी तलवल, बबेडी सहित आसपास के इलाकों में छिपता रहा।
उसने खुलासा किया कि वारदात में प्रयुक्त फावड़ा बाबा के स्थान पर कुएं में फेंक दिया था। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर आला-ए-क़त्ल फावड़ा भी बरामद कर लिया है।
पुलिस ने बालअपचारी के विरुद्ध विधि सम्मत अग्रिम कार्रवाई करते हुए मामले को आगे बढ़ाया है।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news सैयदराजा विधायक ने कृषि मंत्री से की मुलाकात, किसानों के मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा सैयदराजा के विधायक सुशील सिंह...

Chandauli news गढ़वा गांव में शाम होते ही खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी से हमले में दंपती गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौलीचकरघट्टा थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव...

Chandauli news भाजपा विधायक सुशील सिंह ने पीएम मोदी के काफिले पर सोशल मीडिया पोस्ट कर जताई चिंता

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा उत्तर प्रदेश के चंदौली से...

सेमरा पुल के पास भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकराई, युवक की हालत गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़/चंदौली।चकिया–नौगढ़ मार्ग पर बुध्दवार दोपहर एक दर्दनाक...

You cannot copy content of this page